फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Sher Singh Saini becomes Roadways Depot Principal, Union Committee expanded

Kurukshetra News: शेर सिंह सैनी बने रोडवेज डिपो प्रधान, यूनियन कमेटी का विस्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Sher Singh Saini becomes Roadways Depot Principal, Union Committee expanded
कुरुक्षेत्र। नवनियुक्त प्रधान का स्वागत करते सदस्य। विज्ञप्ति
कुरुक्षेत्र। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी यूनियन 1004 की कुरुक्षेत्र डिपो कमेटी का विस्तार शनिवार को राज्य प्रधान निशान सिंह और राज्य महासचिव जयबीर घणघस के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान शेर सिंह सैनी को सर्वसम्मति से कुरुक्षेत्र डिपो का नया प्रधान नियुक्त किया गया व साथ ही राज्य और डिपो स्तर पर अन्य प्रमुख पदों पर नियुक्तियां की गईं।
विज्ञापन

राज्य कमेटी में राजेश लाला को अंबाला कमिश्नरी प्रभारी और बलविंदर पबनावा को राज्य उपप्रधान बनाया गया। डिपो कमेटी में होशियार सिंह को चेयरमैन, धर्मपाल तंवर को वरिष्ठ उपप्रधान, विकास शर्मा को सचिव, कृष्ण कुमार को उपप्रधान, ओमप्रकाश को संगठन सचिव, प्रवीण कुमार को कोषाध्यक्ष, राकेश कुमार को प्रेस सचिव, रामकरण को ऑडिटर, संजीव कुमार को मुख्य सलाहकार, सुनील कुमार को कानूनी सलाहकार और रविंद्र कुमार को कार्यालय सचिव नियुक्त किया गया।
विज्ञापन

नई कमेटी ने कर्मचारियों के हितों और रोडवेज सेवाओं को बेहतर बनाने का संकल्प लिया। शेर सिंह सैनी ने कहा कि वे कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान और डिपो की प्रगति के लिए प्रतिबद्ध हैं। यूनियन नेतृत्व ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी और एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। नियुक्ति समारोह में निवर्तमान डिपो प्रधान सोनू गुज्जर और सचिव जसमेर गुज्जर सहित अन्य यूनियन पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed