फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Shamlat occupied the land of a thousand policemen deployed to unleash

शामलात की भूमि पर कब्जा दिलाने के लिए एक हजार पुलिसकर्मी तैनात

Sun, 27 Jul 2014 12:30 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, कुरुक्षेत्र
अमर उजाला/ब्यूरो, कुरुक्षेत्र Updated Sun, 27 Jul 2014 12:30 AM IST
विज्ञापन
Shamlat occupied the land of a thousand policemen deployed to unleash
डीसी गजराज ने कहा कि गांव कराह साहब में शामलात भूमि का कब्जा दिलाने के मामले में किसी भी अधिकारी व कर्मचारी की जरा सी भी लापरवाही सहन नहीं होगी।
विज्ञापन


इस कार्रवाई के दौरान किसी को भी कानून की उल्लंघना नहीं करने दी जाएगी। ऐसा करने वाले व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जिला प्रशासन 27 जुलाई को सुबह 8 बजे ग्राम पंचायत कराह साहब में बोली देने वाले लोगों को कब्जा दिलाने की कार्रवाई शुरू करेगा।

इस प्रक्रिया को शांतिपूर्वक ढंग से करवाने के लिए 12 ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त करने के साथ-साथ एडीसी भाल सिंह बिश्नोई को समस्त क्षेत्र का नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।

वे शनिवार को लघु सचिवालय के सभागार में अधिकारियों की एक बैठक को संबोधित कर रहे थे। डीसी निखिल गजराज ने कहा कि हाईकोर्ट के आदेशानुसार ग्राम पंचायत कराह साहब की कुल भूमि 378 एकड़ 4 कनाल 6 मरले में समस्त कृषि योग्य भूमि रकबा 350 एकड़ 1 कनाल 5 मरले वर्ष 2014-15 के लिए खुली बोली में पट्टे पर 24 लाख 99 हजार 200 रुपये में क्रमश: 19 व 21 जुलाई को दी जा चुकी है।
विज्ञापन


अब जिन लोगों ने ग्राम पंचायत की शामलात भूमि को पट्टे पर लिया है, उनको पंचायती भूमि का कब्जा दिलाने की कार्रवाई 27 जुलाई को सुबह 8 बजे शुरू की जाएगी।

सभी अधिकारी मामले को गंभीरता से लें और ड्यूटी मजिस्ट्रेट, पुलिस प्रशासन और तमाम अधिकारी व कर्मचारी आपसी तालमेल बना कर ईमानदारी और मेहनत के साथ इस कार्रवाई को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गांव कराह साहब के लिए 12 अधिकारियों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है, जिसमें एडीसी भाल सिंह बिश्नोई को समस्त क्षेत्र का नोडल अधिकारी, एसडीएम पिहोवा धर्मवीर सिंह को समस्त क्षेत्र का ड्यूटी मजिस्ट्रेट, नायब तहसीलदार शाहाबाद को गांव कराह साहब में ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त है।

इसके अलावा बीडीपीओ शाहाबाद को ड्रेन पुल क्षेत्र, बीडीपीओ इस्माईलाबाद को नजदीक अधोया ड्राइजन प्वांइट, एमडी शुगर मिल शाहाबाद को सेक्टर-1 बड़ी कुपिया के उत्तरी दिशा में, उपमंडल अधिकारी शाहाबाद को सेक्टर 3 छोटी कुपिया के उत्तरी दिशा में, उपमंडल अधिकारी थानेसर को गुरुद्वारा साहिब कुपिया प्लांट, बीडीपीओ बाबैन को सेक्टर-2 बड़ी कुपिया से दक्षिण दिशा में, सचिव आरटीए को सेक्टर-4 छोटी कुपिया से दक्षिण की तरफ डेरा महिंद्र सिंह तक, नायब तहसीलदार इस्माईलाबाद को डेरा महिंद्र सिंह व बीडीपीओ लाडवा को रिजर्व के रूप में ड्यूटी मजिस्ट्रेट रखा है।

इन अधिकारियों के साथ पटवारी जसबीर सिंह, शमशेर सिंह, लाजपतराय, ग्राम सचिव हरपाल, जेपी कुमार, रणजीत सिंह, जसवंत सिंह, संजीव कुमार, अश्वनी कुमार, ईशर पाल, अमित कुमार व ग्राम सचिव सतनाम सिंह की भी ड्यूटी लगाई।
4 सेक्टरों में बांटा क्षेत्र को: अश्वनी
पुलिस अधीक्षक अश्वनी शैणवी ने पुलिस अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि गांव कराह साहब में कानून व्यवस्था बनाए रखने और शांतिपूर्ण ढंग से शामलात भूमि का कब्जा दिलाने के लिए कार्य क्षेत्र को 4 सेक्टरों में विभाजित किया है।

पुलिस प्रशासन की तरफ से करीब 1 हजार पुलिस कर्मियों को नियुक्त किया है। इसके अलावा हर नाके और संवेदनशील जगह पर डीएसपी रैंक के अधिकारी को तैनात किया है।

सभी नए पट्टेदार पहुंचें
उपायुक्त निखिल गजराज ने कहा कि 27 जुलाई को सुबह 8 बजे से पहले सभी नए पट्टेदार मौके पर पहुंचना सुनिश्चित करेंगे। नए पट्टेदार की अनुपस्थिति में प्रशासन ग्राम पंचायत कराह साहब के प्रतिनिधि को जमीन का कब्जा मौके पर देगा।


प्राथमिक चिकित्सा व्यवस्था करने निर्देश
डीसी निखिल गजराज ने जहां बीडीपीओ पिहोवा को सभी प्रकार के प्रबंध समय रहते करने के निर्देश दिए वहीं सीएमओ डॉ. जितेंद्र ग्रेवाल को मौके पर प्राथमिक चिकित्सा के प्रबंध करने के लिए कहा। इसके अलावा मौके पर फायर ब्रिगेड की व्यवस्था करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed