फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Shakti Mahotsav: Devotees worship Goddess Katyayani and offer prayers for their wishes

शक्ति महोत्सव : श्रद्धालुओं ने मां कात्यायनी की पूजा कर मांगी मन्नतें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Shakti Mahotsav: Devotees worship Goddess Katyayani and offer prayers for their wishes
कुरुक्षेत्र। मां भद्रकाली के दिव्य दरबार में पुष्पों से सुशो​भित षष्ठी कात्यायनी स्वरूप। संवाद
कुरुक्षेत्र। श्री देवीकूप भद्रकाली शक्तिपीठ में षष्ठी नवरात्र पर मां कात्यायनी का पूजन किया गया। इस दाैरान दूर-दराज से मंदिर में पहुंचे श्रद्धालुओं ने मां की पूजा-अर्चना कर मनौतियां मांगीं। इस दौरान मंदिर परिसर का पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा। मंदिर में शनिवार को मां भद्रकाली के विशेष दर्शन के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। भक्तों के आग्रह पर 2.25 किलोग्राम चांदी की गोल्ड प्लेटिंग पोशाक फिर से धारण कराई जाएगी।
विज्ञापन

विशेष स्वर्णिम पोशाक के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए दर्शन, सुरक्षा और सुविधा संबंधी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया। मुख्य पुजारिन शिमला देवी के सान्निध्य में प्रातःकालीन मंगला आरती हुई। मां को शहद, लाल गुलाब, कमल के फूल, इलायची तथा रुद्राक्ष की माला अर्पित की गई। सेवा प्रमुख देवेंद्र गर्ग ने पूजा संबंधी सेवाओं का संचालन किया। मंदिर में नवरात्र व्रत भंडारा और अन्नपूर्णा भंडारा भी दिया गया। भजन संध्या में ओम भाई, सुभाष भाई एवं पार्टी ने भजन प्रस्तुत किए। समिति उपाध्यक्ष डॉ. एमके मौद्गिल, संयोजक सुनील वर्मा सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन


श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं
मंदिर प्रबंधन द्वारा जिंदल पार्क से मंदिर तक मुफ्त ई-रिक्शा का इंतजाम रहेगा। भंडारे के अलावा प्रसाद रूप में श्री दुर्गाष्टमी जागरण के पास वितरित होंगे। दर्शन लाइन, वाहन स्थल, जूताघर और स्वच्छता सहित विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए 500 से अधिक सेवादारों की ड्यूटी दो पालियों में लगाई गई है। मंदिर परिसर में ठंडे पानी, शीतलकों और चिकित्सा सुविधाओं की विशेष व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुजुर्गों और माताओं के लिए सुगम दर्शन
पीठाध्यक्ष पंडित सतपाल शर्मा ने बताया कि शनिवार मां भद्रकाली के पूजा-दर्शन के लिए विशेष महत्व रखता है। श्रद्धालुओं को सुगम और व्यवस्थित दर्शन कराने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों तथा गोद में छोटे बच्चों वाली माताओं के लिए अलग से सुगम दर्शन की व्यवस्था रहेगी। वाहन स्थल मंदिर परिसर और जिंदल पार्क में निशुल्क रहेगा।

कुरुक्षेत्र। मां भद्रकाली के दिव्य दरबार में पुष्पों से सुशोभित षष्ठी कात्यायनी स्वरूप। संवाद

कुरुक्षेत्र। मां भद्रकाली के दिव्य दरबार में पुष्पों से सुशोभित षष्ठी कात्यायनी स्वरूप। संवाद

कुरुक्षेत्र। मां भद्रकाली के दिव्य दरबार में पुष्पों से सुशोभित षष्ठी कात्यायनी स्वरूप। संवाद

कुरुक्षेत्र। मां भद्रकाली के दिव्य दरबार में पुष्पों से सुशोभित षष्ठी कात्यायनी स्वरूप। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed