फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Shahabad police reached UP to recover stolen buffalo, accused rescued from custody, policeman injured

चोरी की भैंस बरामद करने यूपी पहुंची शाहाबाद पुलिस, कस्टडी से छुड़ाया आरोपी, पुलिसकर्मी चोटिल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Shahabad police reached UP to recover stolen buffalo, accused rescued from custody, policeman injured
कुरुक्षेत्र। यूपी कैराना पुलिस की गिरफ्त में अभियुक्त सोनू उर्फ कुर्बान। (फाइल फोटो) - फोटो : Kurukshetra
उत्तर प्रदेश के गांव छोटा रामडा में चोरी की भैंस बरामद करने पहुंची शाहाबाद पुलिस की कस्टडी से एक आरोपी को छुड़ा लिया गया। इस दौरान टीम में शामिल पुलिसकर्मी को चोट भी आईं। मामले में कैराना कोतवाली पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने फरार आरोपी की तलाश और उसे छुड़ाने में शामिल आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। उधर, फरार होने वाला आरोपी सहारनपुर के गंगोह थाने का टॉप-टेन अपराधी बताया जा रहा है।
विज्ञापन

थाना शाहाबाद पुलिस की टीम सहायक उपनिरीक्षक के नेतृत्व में मंगलवार को उत्तर प्रदेश के कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव छोटा रामडा में पहुंची थी। इस दौरान टीम अपने साथ में एक आरोपी सोनू उर्फ कुर्बान पुत्र रहीसू निवासी बेगीनाजर थाना गंगोह जनपद सहारनपुर हाल निवासी गांव छोटा रामडा को ले रही थी। बताया जा रहा है कि आरोपी ने शाहाबाद थाना क्षेत्र से चोरी की गई भैंस को इस गांव में बेचने की बात स्वीकारी थी, जिसके बाद भैंस की बरामदगी के लिए शाहाबाद पुलिस उसे साथ लेकर आई थी। जैसे ही शाहाबाद पुलिस की टीम अभियुक्त के यहां गांव में स्थित घर के आसपास पहुंची, तभी कुछ लोगों ने पुलिस टीम से आरोपी को छुड़ा लिया और उसे फरार करा दिया। इस दौरान शाहाबाद थाने के पुलिसकर्मी भी मामूली रूप से चोटिल हुए। घटना की सूचना पर उत्तर प्रदेश कोतवाली कैराना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी सोनू का कोई सुराग नहीं लग सका। उसे छुड़ाने में शामिल आरोपी भी फरार हो गए। इस मामले में शाहाबाद थाने के सहायक उपनिरीक्षक रामेश्वर की ओर से कैराना कोतवाली पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

शामली के एसपी ने आरोपियों के धरपकड़ के लिए लगाई टीमें
घटना संज्ञान में आने के बाद एसपी शामली नित्यानंद रॉय ने क्षेत्राधिकारी कैराना के नेतृत्व में पुलिस टीमें लगा दी हैं, जिनके क्षेत्र फरार आरोपी और घटना में शामिल आरोपियों की धरपकड़ हेतु दबिशें दी जा रही हैं। पुलिस ने अभियुक्त को छुड़ाने में शामिल आरोपियों को चिह्नित करना शुरू कर दिया है। साथ ही, उनकी गिरफ्तारी के भी प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैराना पुलिस ने भेजा था जेल, रिमांड पर था आरोपी
बता दें कि गत बीते 29 सितंबर को कैराना कोतवाली पुलिस ने उक्त सोनू उर्फ कुर्बान को गिरफ्तार किया था, जिसके पास से एक तमंचा और दो कारतूस बरामद होने का दावा किया था। आरोपी गंगोह थाने का टॉप-10 अपराधी भी बताया जाता था। पुलिस ने आरोपी को जिला कारागार भेज दिया था। जानकारी अनुसार शाहाबाद पुलिस ने आरोपी को पुलिस कस्टडी रिमांड पर ले रखा था।

तीन मुलाजिमों को आई चोटें : एसएचओ
शाहाबाद थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने कहा कि पुलिस टीम से आरोपी को छुड़ाने वालों के खिलाफ कैराना कोतवाली में मुकदमा दर्ज करा दिया है। इसमें शाहाबाद पुलिस के तीन मुलाजिमों को चोटें आई हैं। फिलहाल शाहाबाद पुलिस टीम यूपी में ही है। वहां के एसपी ने टीमें गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

कुरुक्षेत्र। यूपी  कैराना कोतवाली में खड़ी हरियाणा पुलिस की गाड़ी।

कुरुक्षेत्र। यूपी कैराना कोतवाली में खड़ी हरियाणा पुलिस की गाड़ी।- फोटो : Kurukshetra

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed