{"_id":"68e037c7808054b06405246b","slug":"shah-gave-the-gift-of-19-projects-worth-rs-825-crore-to-the-state-kurukshetra-news-c-18-1-knl1040-752067-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: शाह ने प्रदेश को दी 825 करोड़ रुपये की 19 परियोजनाओं की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: शाह ने प्रदेश को दी 825 करोड़ रुपये की 19 परियोजनाओं की सौगात
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हरियाणा में अक्सर होता रहा कि जो भी मुख्यमंत्री बनता, खुद से संबंधित एक ही जिले का विकास करता था और बाकी प्रदेश लाइन में लगा रहता। नौकरियों की भी बंदरबाट होती रही, लेकिन भाजपा सरकार आने के बाद यह छवि बदली है। पहले मनोहर लाल और अब नायब सैनी ने मुख्यमंत्री के नाते प्रदेश के एक समान विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। अब न किसी जिले को इंतजार करना पड़ता है और न ही पर्ची व खर्ची की बात रोजगार के लिए होती है। यह बात शुक्रवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मेला ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश को 825 करोड़ की 19 परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करने के दौरान कही।
शाह ने मुख्यमंत्री नायब सैनी सरकार द्वारा हरियाणा में तीन नए अपराधिक कानूनों को पूर्ण रूप से लागू किए जाने सहित अन्य योजनाओं का जिक्र करते हुए प्रदेश सरकार व मुख्यमंत्री नायब सैनी की कार्यशैली की जमकर सराहना की तो विपक्ष को निशाने पर भी लिया। गृह मंत्री ने तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने पर प्रदेश के लोगों का आभार जताया।
कुरुक्षेत्र की इसी धरा से पूरी दुनिया में दिया गया गीता संदेश
गृह मंत्री ने कहा कि कुरुक्षेत्र की इसी धरा से पूरी दुनिया व मानवता के लिए गीता का संदेश भगवान श्रीकृष्ण ने दिया। उन्होंने कहा कि इसी धरा पर महाभारत हुआ तो गीता का यह संदेश भी दिया गया कि असत्य चाहे कितना भी बलवान क्यों न हो सत्य से नहीं जीत सकता।
विज्ञापन
कैथल व कुरुक्षेत्र समेत पांच जिलों में नर्सिंग कॉलेजों का ऑनलाइन उद्घाटन
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने रिमोट का बटन दबाकर 825 करोड़ रुपये की लागत से 19 परियोजानाओं की सौगात दी है। इन परियोजनाओं में प्रदेश के 262 करोड़ 51 लाख रुपये की लागत से तैयार पांच नर्सिंग कॉलेज, पुलिस लाइन जींद के 84 आवासों, नारनौल के पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह व ब्लॉक का उद्घाटन और 562 करोड़ 49 लाख की 11 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया है।
केन्द्रीय गृह मंत्री ने 44.40 करोड़ रुपये से कुरुक्षेत्र के गांव खेड़ी रामनगर में, 43.97 करोड़ रुपये से कैथल के गांव धेरडू में, 39.13 करोड़ रुपये से पंचकूला के गांव खेडावाली में, 45 करोड़ रुपए से फरीदाबाद के गांव दयालपुर में और 47.44 करोड़ रुपए से फरीदाबाद के गांव अरूआ में तैयार नर्सिंग कॉलेजों का उद्घाटन किया। 12.03 करोड़ रुपए से जेएलएन फिडर व बीएसबी नहर पर आरडी 69.3 पर दिल्ली-हिसार सडक़ पर तैयार दो लेन पुल का उद्घाटन किया। पुलिस लाइन जींद में बनाए गए टाइप-2 के 42, टाइप-3 के 36 और टाइप-2 के 6 मकान और महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल में पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह ब्लॉक नारनौल का उद्घाटन किया।
इन परियोजनाओं का किया शिलान्यास
-असंध उपमंडल में 76.19 करोड़ रुपए से 100 बिस्तरों वाला अस्पताल
- सोनीपत में 138.12 करोड़ रुपए से मातृ एवं शिशु ब्लॉक नागरिक अस्पताल
- 33 करोड़ रुपए से नूंह में मातृ एवं शिशु ब्लॉक अस्पताल
-करनाल में 20.74 करोड़ रुपए से क्रिटिकल केयर ब्लॉक अस्पताल
- सोनीपत में 22.53 करोड़ रुपए से खानपुर कलां में क्रिटिकल केयर ब्लॉक अस्पताल
-नूंह में 22.58 करोड़ रुपए से क्रिटिकल केयर ब्लॉक अस्पताल
-25.04 करोड़ रुपए से रोहतक खरखौदा- दिल्ली बॉर्डर सडक़ के सुदृढ़ीकरण
- रोहतक के कंहेली रोड पर 13.88 करोड़ रुपए से डेयरी काम्पलेक्स
- 97.73 करोड़ रुपए से चरखी दादरी में जिला जेल भवन
- 86.17 करोड़ रुपए से पंचकूला में जिला जेल भवन का निर्माण