{"_id":"674cc0d4473d4396110c8304","slug":"shaddarshan-sadhu-samaj-will-organize-gita-maha-yagya-on-gita-mahotsav-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-127728-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: गीता महोत्सव पर षडदर्शन साधु समाज करेगा गीता महायज्ञ का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: गीता महोत्सव पर षडदर्शन साधु समाज करेगा गीता महायज्ञ का आयोजन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गीता जयंती महोत्सव के अवसर पर षडदर्शन साधु समाज द्वारा गीता महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। षडदर्शन साधु समाज के मुख्यालय श्रीअवधूत आश्रम पिहोवा मार्ग नरकातारी पर संत समाज द्वारा गीता महोत्सव पर विश्व कल्याण सुख शांति के लिए गीता महायज्ञ करने के लिए बैठक का आयोजन किया गया । इसमें संत महामंडल की अध्यक्षा महामंडलेश्वर 1008 स्वामी विद्या गिरि, षडदर्शन साधु समाज के संरक्षक महंत बंसी पुरी , अध्यक्ष परमहंस ज्ञानेश्वर महाराज, उपाध्यक्ष महंत गुरुभगत सिंह, कोषाध्यक्ष महंत महेश मुनि, महासचिव महंत ईश्वर दास, संगठन सचिव वैद्य पंडित प्रमोद कौशिक,संगठन महामंत्री महंत सुनील दास, कार्यालय सचिव महंत राम अवतार दास, सचिव लक्ष्मीनारायण पुरी, महंत वासुदेवानंद गिरि, कोतवाल महंत विशाल दास, महंत स्नेह दास इत्यादि संत मौजूद रहे।
गीता महायज्ञ का आयोजन पांच दिसंबर से 11 दिसंबर तक श्री अवधूत आश्रम में विद्वान ब्राह्मणों द्वारा किया जाएगा जिसमें देश विदेश से संत समाज के इलावा श्रद्धालु गणमान्यजन भी गीता महायज्ञ में भाग लेंगे। गीता महायज्ञ साप्ताहिक में प्रतिदिन प्रथम अध्याय से 18 वें अध्याय तक के 700 श्लोकों से संत समाज एवं श्रद्धालुओं द्वारा आहुतियां दी जाएगी।