{"_id":"68644887a4871c317f07d03c","slug":"sgpc-is-not-accepting-the-decision-of-the-supreme-court-if-not-accepted-then-go-to-uno-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-138111-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: सर्वाेच्च अदालत का फैसला मंजूर नहीं कर रही एसजीपीसी, मंजूर नहीं तो यूएनओ जाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: सर्वाेच्च अदालत का फैसला मंजूर नहीं कर रही एसजीपीसी, मंजूर नहीं तो यूएनओ जाएं
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सर्वोच्च अदालत के आदेश के बावजूद एसजीपीसी हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के मीरी पीरी मेडिकल कॉलेज शाहाबाद एवं अस्पताल सहित अन्य कुछ मसलों पर सहमति नहीं जता रही।
ये ट्रस्ट, जमीन जायदाद हरियाणा कमेटी के नाम करने के मसले पर एसजीपीसी प्रधान से बातचीत के लिए तीन बार प्रयास किए जा चुके हैं लेकिन वे इसके लिए तैयार नहीं है। यह रवैया सही नहीं है। एसजीपीसी प्रधान हरजिंदर सिंह धामी पेशे से वकील हैं और उन्हें एक्ट तथा सुप्रीम कोर्ट के आर्डर का अध्ययन करना चाहिए। यह कहना है हरियाणा कमेटी के प्रधान जगदीश सिंह झींडा का। वे आज मुख्यालय पर पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे।
झींडा ने कहा कि एसजीपीसी को उनका साथ देते हुए हरियाणा में स्थित ट्रस्ट, जमीन जायदाद व अन्य संपत्ति हरियाणा कमेटी के नाम कर देनी चाहिए। यदि एसजीपीसी को सुप्रीम कोर्ट का फैसला स्वीकार नहीं है, तो फिर वे यूएनओ में जा सकते हैं। झींडा ने कहा कि मीरी-पीरी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री अमृतसर द्वारा कोई पैसा खर्च नहीं किया गया। एसजीपीसी ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जींद, गुरुद्वारा धमतान साहिब, गुरुद्वारा साहिब पातशाही दसवीं नाडा साहिब पंचकूला से बतौर सहायता फंड लेती रही, जबकि इस अस्पताल के लिए लोन भी लिया गया।
विज्ञापन
झींडा ने कहा कि बीगड़ में दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा एक पालिटेक्निक कॉलेज चलाया गया और लक्खी शाह बंजारा इंटरनेशनल स्कूल भी यहीं पर था, जो कि अब खंडहर में तब्दील हो चुके हैं। यदि दिल्ली कमेटी इस भूमि को लीज पर हरियाणा कमेटी को देती है, तो हरियाणा कमेटी न सिर्फ पालिटेक्निक कॉलेज, बल्कि लक्खी शाह बंजारा इंटरनेशनल स्कूल भी चला लेगी। झींडा ने कहा कि कमेटी द्वारा किसी भी समागम की प्रचार सामग्री पर उनके साथ-साथ किसी सदस्य की भी फोटो नहीं होगी। केवल संस्था का नाम होगा, इसके लिए स्पष्ट आदेश अधिकारियों एवं प्रबंधकों को दे दिए गए हैं।
हरियाणा कमेटी के पत्र लिखने के बाद गृहमंत्री अमित शाह ने दिया बयान
झींडा ने कहा कि देश में अंग्रेजी भाषा के अत्यधिक प्रचलन पर कमेटी द्वारा देश के गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखा गया था, जिसके बाद गृहमंत्री ने एक बयान भी जारी किया था। हिंदुस्तान में हिंदी भाषा का अधिक से अधिक प्रयोग करने पर जोर दिया गया था। गृहमंत्री के बयान पर राहुल गांधी ने ऐतराज जताते हुए अंग्रेजी को अंतरराष्ट्रीय भाषा कहा था। झींडा ने राहुल गांधी के इस बयान पर कहा कि राहुल गांधी भारत देश में रहते हैं, न कि विदेश में। राहुल गांधी को राजनीति हिंदुस्तान में करनी है, तो उन्हें हिंदी की बात करनी चाहिए, न कि अंग्रेजी की।