फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   SFI expressed anger over increase in mess fees

Kurukshetra News: एसएफआई ने मेस फीस में वृद्धि करने पर जताया रोष

Fri, 08 Aug 2025 02:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Fri, 08 Aug 2025 02:56 AM IST
विज्ञापन
SFI expressed anger over increase in mess fees
कुरुक्षेत्र। स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) की कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय इकाई ने वीरवार को मेस फीस में की गई बढ़ोतरी के विरोध में रोष जताया। इस दौरान उन्होंने
विज्ञापन

सर्वेंट चार्ज बढ़ाने और रिबेट्स घटाने के विरोध में कुलपति को ज्ञापन सौंपा।
एसएफआई इकाई सचिव मधु ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने मेस फीस को 95+5 प्रतिशत जीएसटी से बढ़ाकर 105+5 प्रतिशत जीएसटी कर दिया है। इसके साथ ही मेस सर्वेंट चार्ज में भी 30 रुपये मासिक वृद्धि की गई है। साथ ही रिबेट्स को आठ से घटाकर पांच कर दिया गया है, जिससे विद्यार्थियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में पहले ही महंगाई चरम पर है, ऐसे में यह वृद्धि छात्र हितों के विरुद्ध है और अधिकांश विद्यार्थी इन शुल्कों को वहन करने में असमर्थ हैं। उन्होंने कुलपति के समक्ष मांग रखी कि बढ़ाई गई मेस फीस और सर्वेंट चार्ज को तुरंत वापिस लिया जाए और घटाई गई रिबेट्स को पुनः आठ किया जाए। गर्ल्स हॉस्टल के रीडिंग रूम में एसी की व्यवस्था की जाए तथा विश्वविद्यालय के डाउन सर्वर की समस्या को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed