फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Severe heat and heatwave continue to wreak havoc, vegetable crops affected

Kurukshetra News: भीषण गर्मी और लू का कहर जारी, सब्जियों की फसल पर पड़ा असर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2024 05:21 AM IST
विज्ञापन
Severe heat and heatwave continue to wreak havoc, vegetable crops affected
कुरुक्षेत्र। भीषण गर्मी के चलते झुलसी बेल वाली सब्जी की फसल।संवाद
कुरुक्षेत्र। भीषण गर्मी और लू का कहर बुधवार को भी जारी रहा, जिसके चलते लोगों को परेशानियों से जूझने पर मजबूर होना पड़ा। सुबह से ही खिली तेज धूप के चलते तापमान बढ़ने लगा और भीषण गर्मी का आभास होने लगा। पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी के चलते जहां सब्जियों की फसलों पर असर पड़ा है तो वहीं जन जीवन भी अस्त व्यस्त हुआ है।
विज्ञापन


भीषण गर्मी से बचने के लिए लोग जहां ठंडे पेय पदार्थों का सेवन करते नजर आए तो वहीं धूप से बचने के लिए छाते और पेड़ों की छाया का भी सहारा लेते रहे। गर्मी का असर बाजार और सड़कों पर भी दिखाई दिया, जिसके चलते सन्नाटा पसरा रहा। दुकानदार ग्राहकों का इंतजार करते नजर आए। जबकि दोपहर बाद मौसम ने करवट ली, जिसके चलते बादल छा गए। बादलों को देख लोग बारिश होने की उम्मीद जताने लगे और कई जगहों पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई। बुधवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि वीरवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहने की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन


वहीं मौसम विभाग के अनुसार वीरवार को हल्के बादल छाने और 16 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने के आसार बने हुए हैं। हालांकि रविवार को मौसम में फिर से परिवर्तन होगा, जिसके चलते फिर से तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना बनी हुई हैं। रविवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कृषि विशेषज्ञ डॉ. सीबी सिंह का कहना है कि भीषण गर्मी के चलते सब्जियों की फसलों पर असर पड़ा है, जिससे उत्पादन कम हो रहा है। बेल वाली सब्जियों को नुकसान हुआ है। भीषण गर्मियों के चलते सब्जियों के पौधों पर फूल कम खिले, जिससे उसके उत्पादन पर असर पड़ा है। सब्जियों के नुकसान के चलते सब्जियों के मूल्यों में भी अब तेजी आने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed