फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   seven person arrested allegation of fight

झगड़े में दोनों पक्ष के सात आरोपी गिरफ्तार, भेजे जेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 02:14 AM IST
विज्ञापन
seven person arrested allegation of fight
गांव संधौला में दो गुट के बीच हुए झगड़े में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों पक्ष के सात लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस उप-अधीक्षक सुभाष चंद्र ने 18 दिसंबर को कृष्ण पुत्र जसराज वासी गांव संधौला ने ब्यान में बताया कि 17 दिसंबर को रात करीब 8 बजे अजय, मनोज, दीपू, श्रीचंद ,विजेंद्र व राजेश हथियारों से लैस होकर जबरन उसके घर में घुस आए। अजय ने उसके सिर पर गडांसी का हमला कर दिया, इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर जब उसका भाई संदीप व परिवार के अन्य लोग आए तो श्रीचंद व राजेश ने संदीप पर लाठियों से हमलाकर दिया। जब उसकी पत्नी ने उन्हें छुड़वाने की कोशिश की तो आरोपियों ने मारपीट की। ब्यानकर्ता के अनुसारी प्रदीप पुत्र पालाराम ने उसकी बेटी से बहला-फुसलाकर शादी की हुई है। वहीं आरोपी उसे उसकी दूसरी बेटी को अगवा करने की धमकी देते है। पुलिस के दबाव में आकर आरोपी श्रीचंद, मनोज, दीपक व बिजेंद्र को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। वहीं दूसरे पक्ष के जय सिंह पुत्र लालचंद वासी गांव संधौला ने अपने ब्यान में बताया कि 17 दिसंबर को उसका बड़ा भाई अजय खेत में काम करके घर लौट रहा था। गली में पहुंचने पर संजू , कृष्ण, रोहित व प्रतीक पुत्र कृष्ण ने उसके भाई का रास्ता रोक कर उस पर हथियारों से लैस होकर हमला कर दिया। शोर सुनकर जब वह अपने भाई मनोज, भतीजे दीपक के साथ मौके पर पहुंचे तो कृष्ण कुमार ने गंडासी से तथा रोहित व प्रतीक ने डंडे से हमला करके उसके भाई अजय को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू की थी। पुलिस के दबाव में आकर मंगलवार को आरोपी करनैल सिंह, चमन लाल और संदीप वासी संधौला को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed