फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Seven non-teaching employees of KU retired, university administration gave farewell party

केयू के सेवानिवृत्त हुए सात गैर-शिक्षक कर्मचारी, विश्वविद्यालय प्रशासन ने दी विदाई पार्टी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:33 AM IST
विज्ञापन
Seven non-teaching employees of KU retired, university administration gave farewell party
कुरुक्षेत्र। गैर शिक्षक कर्मचारियों को सम्मानित करते कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा व कुलसचिव डॉ. स? - फोटो : Kurukshetra
कुरुक्षेत्र।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में मंगलवार को सात गैर-शिक्षक कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए। इनमें एकेडमिक शाखा के सहायक रविंद्र कुमार, परीक्षा शाखा (प्रथम) के सहायक प्रभुदयाल, फिजिक्स विभाग के तकनीकी सहायक ग्रेड-टू वेद प्रकाश, सुरक्षा विभाग के सिक्योरिटी सुपरवाइजर अमरजीत सिंह, निर्माण शाखा के कार्य निरीक्षक गोबिंद सिंह, इंस्टीट्यूट ऑफ टीचर ट्रेनिंग एंड रिसर्च के दफ्तरी ओम प्रकाश शर्मा तथा सुरक्षा विभाग का सुरक्षाकर्मी बलवंत सिंह शामिल हैं।
इस अवसर पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने सेवानिवृत्त होने वाले गैर-शिक्षक कर्मचारियों से औपचारिक बातचीत की। कर्मचारियों से विश्वविद्यालय में बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए सुझाव मांगे और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अनुभव विश्वविद्यालय के काम आएंगे। कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के हितों के लिए सदैव सकारात्मक दृष्टिकोण रखेगा। कुलसचिव डॉ. संजीव शर्मा ने भी गैर-शिक्षक कर्मचारियों के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। इस मौके पर सभी सेवानिवृत्त गैर-शिक्षक कर्मचारियों ने अपने विचार व अनुभव साझा किए। सभी ने भविष्य में भी जरूरत पड़ने पर विश्वविद्यालय के लिए हर समय तैयार रहने का आश्वासन दिया। सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने इस विदाई पार्टी के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रो. फकीर चंद, लोक संपर्क विभाग के निदेशक प्रो. बृजेश साहनी, एकेडमिक शाखा के उप-कुलसचिव डॉ. पंकज गुप्ता, सामान्य शाखा के सहायक कुलसचिव डॉ. जितेंद्र जांगड़ा, स्थापना शाखा नॉन टीचिंग के सहायक कुलसचिव प्रेम खेड़ा, रविंद्र तोमर, अनिल लोहट तथा पृथ्वी सिंह सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed