फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   seven member of inter state thief gang arrested

अंतरराज्यीय चोर गिरोह के सात सदस्य गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
seven member of inter state thief gang arrested
पुलिस ने एटीएम चोरी, भैंस चोरी, ट्रक चोरी, ट्रैक्टर व खड़े ट्रकों के टायर चोरी करने की करीब चार दर्जन वारदात को अंजाम देने वाले अंतर्राज्यीय चोर गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान फरमान वासी बेगी नाजर, रुकमदीन उर्फ रुकमा वासी बेगी शाहपुर, जिसान वासी बेगी रुस्तम, जाबिर बेगी शाहपुर, तासीम पहलवान वासी बेगी नाजर, आस मोहम्मद उर्फ अनसू और शाकिर उर्फ झंगी बेगी शाह पुर वासी सहारनपुर (यूपी) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी ने 20 फरवरी को मांगे राम पुत्र सुखबीर वासी हथवाला (पानीपत) ने थाना शाहाबाद में शिकायत में कहा कि वह संजय पुत्र सतप्रकाश गोयल के पास ड्राइवरी करता है। 19 फरवरी को वह मंडी गोबिंदगढ से समालखा लोहा पत्ती लोड करके चला था। रात को पौने 12 बजे जीटी रोड पर अंबाला-शाहबाद रोड पर उसे पीछे के टायरों में कुछ अवाज सुनाई दी। जैसे ही वह गाड़ी को साइड में लगाकर टायर चैक करने के लिये नीचे उतरा। इस दौरान पीछे से आई एक पिकअप गाड़ी में से सात युवक डंडे-बिंडे लेकर आ गए। उनको देखकर वह सड़क की दूसरी तरफ भाग गया। इस दौरान उनमें से दो युवक उसकी और अपनी गाड़ी में सवार होकर भाग गए। इसकी सूचना उसने तुरंत संजय गोयल व अपने साथ ड्राइवर सहित पुलिस को दी थी। पुलिस ने शिकायत दर्ज करके जांच शुरू की थी। जांच के दौरान सीआईटू वन की टीम को सूचना मिली कि लोहा पत्ती का भरा हुआ ट्रक छीनने के सात आरोपी जिनमें तीन सहारनपुर, तीन कुरुक्षेत्र व एक आरोपी पानीपत जेल में बंद है। पुलिस ने सभी आरोपियों के अदालत से प्रोडक्शन वारंट जारी करवा कर 10 सितंबर को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान आरोपियों ने कबूल किया कि इस वारदात के अलावा उन्होंने एटीएम फाड़ने, भैंस चोरी समेत चोरी की करीब चार दर्जन वारदातेजिला जींद, करनाल, पंजाब व यूपी में की है। पुलिस ने सातों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed