फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Seven lakh 42 thousand 585 voters in the four assembly constituencies of the district, Kurukshetra

जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में सात लाख 42 हजार 585 मतदाता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Seven lakh 42 thousand 585 voters in the four assembly constituencies of the district, Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। भारत निर्वाचन आयोग की हिदायत अनुसार विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2022 के दौरान मतों का परिवर्तन व विलोपन किया गया है। इसके उपरांत आयोग की हिदायत अनुसार पांच जनवरी 2022 को जिला की चारों विधानसभा क्षेत्रों लाडवा, शाहाबाद, पिहोवा और थानेसर के सभी मतदान केंद्रों पर एक जनवरी 2022 को आधार तिथि मानकर मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन किया गया है। इसके बाद चारों विधानसभा क्षेत्रों में सात लाख 42 हजार 585 मतदाताओं को शामिल किया गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मुकुल कुमार ने बताया कि लाडवा विधानसभा क्षेत्र में कुल 2129 नए वोटर जुड़े है, जिसमें 1081 पुरुष व 1048 महिलाएं है। इसी प्रकार शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र में कुल 1492 नए वोटर जुड़े है, जिसमें 731 पुरुष है व 761 महिलाएं है। थानेसर विधानसभा क्षेत्र में कुल 2404 नए वोटर जुड़े है, जिसमें 1236 पुरुष है और 1168 महिलाएं, पिहोवा विधानसभा क्षेत्र में कुल 2209 नए वोटर जुड़े है, जिसमें 1160 पुरुष तथा 1049 महिलाएं है। उन्होंने कहा कि चुनाव कार्यालय द्वारा इस दौरान मतदाता सूची से मृत्यु व अन्य कारणों से नामों को भी हटाया गया है, जिसमें लाडवा विधानसभा क्षेत्र में कुल 505 वोटरों का नाम मतदाता सूची से हटाया गया है, जिसमें 237 पुरुष है व 268 महिलाएं शामिल है।
विज्ञापन

इसी तरह शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र में कुल 406 वोटरों का नाम मतदाता सूची से हटाया गया है, जिसमें 197 पुरुष और 209 महिलाएं, थानेसर विधानसभा क्षेत्र में कुल 558 वोटरों का नाम मतदाता सूची से हटाया गया है, जिसमें 280 पुरुष और 278 महिलाएं शामिल हैं। वहीं, पिहोवा विधानसभा क्षेत्र में कुल 463 वोटरों का नाम मतदाता सूची से हटाया गया है, जिसमें 212 पुरुष है और 251 महिलाएं शामिल है। इस प्रकार अब जिला कुरुक्षेत्र में कुल 7 लाख 42 हजार 585 वोटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाडवा विधानसभा क्षेत्र में कुल 190122 मतदाता है, जिसमें 99233 पुरुष है व 90889 महिलाएं, शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र में कुल 167925 मतदाता है, जिसमें 88382 पुरुष है व 79543 महिलाएं, थानेसर विधानसभा क्षेत्र में कुल 202295 मतदाता है, जिसमें 105449 पुरुष व 96846 महिला हैं। जबकि पिहोवा विधानसभा क्षेत्र में कुल 182243 मतदाता है, जिसमें 95353 पुरुष है व 86890 महिलाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed