फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Seven and a half million cheated in the name of sending Portugal, Kurukshetra

पुर्तगाल भेजने के नाम पर साढ़े सात लाख ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Seven and a half million cheated in the name of sending Portugal, Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। वर्क वीजा पर पुर्तगाल भेजने के नाम पर साढ़े सात लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो आरोपियों को नामजद करके अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
गांव हथीरा के रहने वाले कृष्ण कुमार ने पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत बताया कि वह अपने पुत्र अंकुश को वर्क वीजा पर पुर्तगाल भेजना चाहता था। मनोज कुमार उसकी दूर की रिश्तेदारी में पड़ता था। उसने बताया कि वह खुद व उसकी पत्नी आरती, पार्टनर विकास व उसकी पत्नी मंजू तथा जसविंद्र व उसकी पत्नी पूजा मिलकर विदेश भेजने का काम करते हैं। वे सरकार से मंजूरशुदा एजेंट हैं। सारा काम एक नंबर में करते हैं और उसके बेटे का 10 साल का वीजा लगवा कर सीधा पुर्तगाल भेजेंगे। इस एवज में उन्होंने 19 लाख रुपये की मांग की थी।
विज्ञापन

आरोपियों ने उसके बेटे का पासपोर्ट, प्रमाण पत्र, आधार कार्ड व चार फोटो तथा साढ़े चार लाख रुपये बैंक खाते डलवाए थे। इसके अलावा तीन लाख रुपये नकद लिए थे। इसके बाद उन्होंने जल्द ही उसके बेटे को पुर्तगाल भेजने का आश्वासन दिया और बकाया रकम लेने की बात कही थी। आरोपियों ने उसके बेटे को दुबई भेज दिया, जहां पर उसका पुर्तगाल का वीजा नहीं लगने पर उसे वापस भारत भेज दिया गया। पैसे वापस मांगने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने व झूठे केस में फंसाने की धमकियां दी। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed