{"_id":"61b7b891b9e6fb4c374e8e7d","slug":"senior-japanese-officials-and-experts-visit-ku-campus-kurukshetra-news-knl926591156","type":"story","status":"publish","title_hn":"वरिष्ठ जापानी अधिकारी और विशेषज्ञों ने किया केयू परिसर का दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वरिष्ठ जापानी अधिकारी और विशेषज्ञों ने किया केयू परिसर का दौरा
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। केयू में वरिष्ठ जापानी अधिकारी और विशेषज्ञों के साथ वीसी प्रो. सोमनाथ सचदेवा , कुलस
- फोटो : Kurukshetra
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा और वरिष्ठ शिक्षाविदों के साथ बातचीत करने के लिए सोमवार को वरिष्ठ विशेषज्ञों की टीम केयू का दौरा करने पहुंची। टीम में भारत सरकार विदेश मंत्रालय के सलाहकार जापान प्रो. अशोक चावला, जोयंतो राभ और जापान अंतरराष्ट्रीय सहयोग एजेंसी (जेआईसीए) के कार्यक्रम समन्वयक केन सोबाजिमा शामिल रहे।
इस बैठक में शिंजो मियामोतो, आर्थिक और विकास मंत्री, जापान दूतावास भी ऑनलाइन शामिल हुए। जापान से आए विशेषज्ञों ने विश्वविद्यालय की पुस्तकालय, गेस्ट हाउस, खेल प्रांगण, आवासीय परिसर, विभिन्न विभागों तथा पूरे परिसर का दौरा किया।
कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने बताया कि केयू ने सत्र 2021 से दो जापानी भाषा पाठ्यक्रम शुरू करने की पहल की है जो सफलतापूर्वक चल रहे हैं। जापानी विशेषज्ञों की टीम विश्वविद्यालय को पाठ्यक्रम विकास पर सलाह देने, जापानी भाषा के कार्यक्रमों का और विस्तार करने और भविष्य में एक जापानी भाषा विशेषज्ञ शिक्षक के रूप में तैयार किए जा सके। इसलिए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय आए हैं।
विज्ञापन
प्रो. सोमनाथ ने बताया कि केयू नई शिक्षा नीति 2020 के अनुसार सत्र 2022 से ऑनलाइन मोड में दूरस्थ शिक्षा निदेशालय में जापानी, जर्मन और फ्रेंच भाषा के कार्यक्रमों की शुरुआत कर रहा है। जापानी विशेषज्ञों के साथ बैठक के दौरान डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. मंजुला चौधरी, कुलसचिव डॉ. संजीव शर्मा और कला और भाषा संकाय के डीन प्रो. बृजेश साहनी उपस्थित रहे।