फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   seekness, dengue, chikengunia, health, ambala

डेंगू के 458 मरीज, चिकनगुनिया ने 63 को किया बीमार

Sun, 23 Oct 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो/अंबाला,अमर उजाला
ब्यूरो/अंबाला,अमर उजाला Updated Sun, 23 Oct 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
seekness, dengue, chikengunia, health, ambala
Dengue

अंबाला जिले में डेंगू और चिकनगुनिया का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है, जबकि इससे निपटने के लिए तमाम प्रयास फेल होते दिख रहे हैं। डेंगू के डंक से जहां 458 मरीज सामने आ चुके हैं, वहीं चिकनगुनिया ने 63 मरीजों को बीमार किया है। इससे लोगों में जहां दहशत बढ़ रही है, वहीं फॉगिंग बेअसर दिख रही है। कई इलाके ऐसे हैं, जिनमें फॉगिंग तो करवाई ही नहीं की गई है।

विज्ञापन


जिला में डेंगू, चिकनगुनिया और संदिग्ध बुखार के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। स्थिति यह है कि एक एरिया में थोड़ा प्रकोप रुकता है, तो दूसरे में स्थिति बिगड़ रही है। अब यही स्थिति लोगों में दहशत भी पैदा कर रही है। दूसरी ओर स्थिति ऐसी है कि कई कॉलोनियों में गंदा पानी अभी भी जमा है और सड़ रहा है। यही स्थिति मच्छरों के लिए अनुकूल है और बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। कैंट का लालकुर्ती एरिया, सिटी का बलदेव नगर सहित गांव मछौंडा, खुड्डा सहित ग्रामीण इलाकों में भी हालात बिगड़े हुए हैं। स्थिति संभलने का नाम नहीं ले रही है, जबकि इन मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग जहां पहले फॉगिंग का जिम्मा संभालता था, वहीं इस बार अब नगर निगम के जिम्मे यह जिम्मेदारी आई है। निगम द्वारा भी अभी तक फॉगिंग के नाम पर कुछ खास नहीं किया गया है, जबकि जिन इलाकों में यह करवाई गई है, वहां पर भी इसका कोई असर नहीं दिख रहा है। स्वास्थ्य विभाग भी मानता है कि फॉगिंग से मच्छर मरता नहीं, जबकि कुछ समय के लिए राहत अवश्य मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनता की मानें तो कई इलाके ऐसे हैं, जहां पर फॉगिंग ही नहीं हुई है, जबकि कुछ कॉलोनियों के खाली प्लाट में पानी सड़ गया, लेकिन कुछ नहीं किया गया। इसी तरह कई इलाकों में गंदे पानी की निकासी नहीं है। इसके कारण इन में मच्छर पनप रहे हैं, जबकि नियमित रूप से सफाई न होने के कारण गंदगी के हालात हैं और इनमें जमे पानी में मच्छर पैदा हो रहे हैं।


मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन न तो स्वास्थ्य विभाग और न ही नगर निगम कुछ कर रहा है। कई इलाके ऐसे हैं, जिनमें फॉगिंग तक नहीं की गई है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों में भी वे ही मरीज हैं, जिनका इलाज सिविल अस्पताल में हो रहा है। निजी अस्पतालों में ऐसे मरीजों की संख्या कहीं अधिक है।
- सुनील ठाकुर, पूर्व मेंबर, ग्रीवेंसेज सेल अंबाला

फॉगिंग को लेकर नगर निगम कार्रवाई कर रहा है। जहां पर भी शिकायत आती है, फॉगिंग करवाई जा रही है। यदि कहीं और आवश्यकता है तो इस बारे में निगम अधिकारियों को बताएं। फॉगिंग अवश्य करवाई जाएगी।

- रमेश मल, मेयर, नगर निगम अंबाला
 
डेंगू और चिकनगुनिया के मरीज सामने आ रहे हैं। सिविल अस्पतालों में इलाज करवाया जा रहा है। कई मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि लोगों को भी इससे बचाव की जानकारियां दी गई हैं। यदि कोई बीमार है तो सिविल अस्पताल में इलाज करवाए।
- डॉ. विनोद गुप्ता, सिविल सर्जन, अंबाला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed