फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Seeing the scorching heat of summer, people were lurking in their homes, Kurukshetra

गर्मी के तीखे तेवर देख घरों में दुबके रहे लोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Seeing the scorching heat of summer, people were lurking in their homes, Kurukshetra
धूप से बचने के लिए दुपट्टा लपेटकर जांती युवतियां। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। गर्मी के चलते लोग परेशान हैं। सुबह के समय गर्मी से कुछ राहत मिलती है, लेकिन दोपहर बाद फिर से पसीना बहने लगता है। छुट्टी का दिन होने के बाद भी रविवार को गर्मी के चलते लोग घरों में ही दुबके रहे।
लगातार तापमान बढ़ने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी बिजली के कट लग रहे हैं, जिससे लोगों का जीना मुहाल हुआ पड़ा है। पिछले दिनों हुई बारिश से तीन दिन तक राहत मिली हुई थी, उसके बाद से तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। अब 10 बजे ही गर्मी ने फिर से विकराल रूप दिखाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

गर्मी के चलते स्कूलों के समय में बदलाव किया जा चुका है। दोपहर 12 बजे जब छुट्टी होती है तो बच्चे लू में झुलसते हैं। मौसम में नमी व उमस से लोगों व बच्चों में खाज खराश की शिकायत आम हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को तापमान 41 डिग्री तक पहुंच गया। सोमवार और मंगलवार को तापमान 42 डिग्री रहने की संभावना है। बुधवार को पार 43 डिग्री तक भी जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तापमान बढ़ने से लोगों को गर्मी से और अधिक परेशानी झेलनी पड़ेगी। वहीं रविवार को छुट्टी के चलते लोग गर्मी से बचने के लिए घरों में एसी व कूलर के ही दुबके रहे। शाम के समय जब तापमान थोड़ा नीचे आया तो ब्रह्मसरोवर पर चहल पहल नजर आई। मौसम विभाग अनुसार 20 मई तक तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आंकड़े को पार कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed