फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Section 144 imposed for open examinations of 10th and 12th

Kurukshetra News: 10वीं और 12वीं की ओपन परीक्षाओं के लिए लगाई धारा 144

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2024 06:30 AM IST
विज्ञापन
Section 144 imposed for open examinations of 10th and 12th
परीक्षाओं को शांतिपूर्ण तरीके से निपटाने के लिए किए गए कड़े बंदोबस्त
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। हरियाणा शिक्षा बोर्ड की सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी की ओपन स्कूल परीक्षाओं का आयोजन तीन जुलाई से 11 जुलाई तक विभिन्न परीक्षा केंद्रों में किया जाएगा। ये जानकारी जिलाधीश एवं उपायुक्त शांतनु शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि परीक्षाएं दोपहर एक बजकर 30 मिनट से सायं पांच बजकर 30 मिनट तक आयोजित की जाएंगी। इन परीक्षाओं को सुचारु रूप से चलाने के लिए परीक्षा केंद्रों की 200 मीटर की परिधि में धारा 144 लगाने के आदेश जारी किए गए हैं।

उन्होंने कहा है कि परीक्षा के दौरान कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखने और परीक्षाओं का सुचारू रूप से संचालन करवाने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास 200 मीटर की परिधि में धारा 144 लगाने के आदेश जारी किए है। यह आदेश तीन जुलाई से 11 जुलाई तक प्रभावी रहेंगे। इस अवधि के दौरान किसी भी व्यक्ति को परीक्षा केंद्र की 200 मीटर की परिधि में किसी भी प्रकार का हथियार, मोबाइल फोन, वाई-फाई यंत्र ले जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षा केंद्रों के आसपास फोटो स्टेट की मशीन भी बंद रखी जाएंगी। इन आदेशों की अवहेलना करने पर आईपीसी की धारा 188 के तहत कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। परीक्षाओं को शांतिपूर्ण तरीके से निपटाने के लिए कड़े बंदोबस्त किए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed