फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Second incident of pickpocketing in a week, action limited to filing a case

Kurukshetra News: सप्ताह में जेब काटने की दूसरी वारदात, कार्रवाई मामला दर्ज करने तक सीमित

Sat, 19 Jul 2025 02:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sat, 19 Jul 2025 02:56 AM IST
विज्ञापन
Second incident of pickpocketing in a week, action limited to filing a case
इस्माईलाबाद। कस्बे में बैंकों के बाहर से जेब काट कर पैसे चुराने वाली औरतों की गैंग सक्रिय है। ये महिलाएं बैंक से पैसे निकालने वाले व्यक्तियों का पीछा करती है और मौका देखते ही वारदात को अंजाम दे देती है। कुछ इसी तरह से एक सप्ताह में दो वारदात सामने आई हैं।
विज्ञापन

वीरवार को पीएनबी बैंक के बाहर से मैहला गांव के जगत राम की चोराें ने जेब काट कर 34 हजार रुपये चुरा लिए। पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना में दी शिकायत में उन्हाेंने बताया कि वे वीरवार को दोपहर के समय पीएनबी बैंक से 34 हजार रुपये निकाल कर कमीज की साइड की जेब में रख लिए। बैंक के सामने जब वह एक मेडिकल स्टोर पर दवा लेने के लिए गए तो उनके पीछे पीछे तीन चार औरतें भी मेडिकल की दुकान पर आ गई और दवाई लेने लगी। थोड़ी देर बाद वे दवाई लेकर चली गई। जब उन्होंने दवा के पैसे देने के लिए जेब में हाथ डाला तो उनकी जेब कटी हुई थी और उसमें से रुपये गायब थे। जगत राम ने औरतों को ढूंढने का काफी प्रयास किया लेकिन उनके बारे में कुछ पता नहीं चला। मामले की जांच एएसआई प्रदीप कुमार कर रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं पिछले सप्ताह भी अजरावर गांव के मुनीष कुमार जब पीएनबी बैंक से 45 हजार रुपये लेकर बाहर आया तो तीन चार महिलाएं उसका पीछा कर रही थी और मौका देखते ही उसका थैला काट कर 45 हजार रुपये लेकर फरार हो गई थी और पुलिस ने मामला भी दर्ज कर लिया था। ऐसे में महिलाएं लगातार वारदात को अंजाम दे रही है और अभी तक पुलिस मूक दर्शक बने हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed