फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Second accused of supplying intoxicating pills arrested

Kurukshetra News: नशे की गोलियां सप्लाई करने का दूसरा आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2024 06:31 AM IST
विज्ञापन
Second accused of supplying intoxicating pills arrested
इस्माईलाबाद। गत माह 5700 नशे की गोलियों के साथ पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने एक और सप्लायर को गिरफ्तार किया है। सप्लाई करने के आरोपी दीपक उर्फ दीप निवासी श्याम नगर जींद के कब्जे से दो हजार रुपये बरामद हुए। एएनसी प्रभारी सुरेंद्र पाल ने बताया कि उनकी टीम ने 19 जुलाई को गुप्त सूचना पर देवी दयाल निवासी कंथला को एनएच-152-डी के पुल के नीचे से काबू किया था। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 5700 नशे की गोलियां बरामद हुई थीं। आरोपी के खिलाफ थाना इस्माईलाबाद में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया था। 26 जुलाई को टीम ने सप्लाई करने के आरोपी अमरीक सिंह निवासी पिपली माजरा को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया था। आगामी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दूसरे सप्लायर दीपक को गिरफ्तार कर लिया। अदालत के आदेश आरोपी को तीन दिन के रिमांड पर लिया गया।
विज्ञापन



मारपीट करने के दो आरोपी धरे
लाडवा। डेढ़ महीना पहले पशु व्यापारी के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी बंटी निवासी कोलीरानो व रजत निवासी लाडवा के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल बाइक व दो डंडे बरामद हुए। थाना लाडवा में 26 जून को दर्ज शिकायत में तेजपाल निवासी बरोट ने बताया था कि वह पशुओं का व्यापार करता है। 24 जून को वह अपनी बाइक पर बाबैन रोड पर क्लेसर के पास पहुंचा तो पीछे से दो बाइक पर आए छह युवकों ने रास्ता रोककर उस पर डंडों से हमला कर जख्मी दिया था। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी बंटी व रजत को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन



नशीला पदार्थ सप्लाई करने के दो आरोपी हत्थे चढ़े
लाडवा। गत सप्ताह अफीम और चूरापोस्त के साथ पकड़े बाइक चालक की निशानदेही पर पुलिस ने नशीला पदार्थ सप्लाई करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी गयूर निवासी मोहनपुरा व मोहम्मद खुर्शीद उर्फ डाक्टर निवासी सांगाठेडा जिला सहारनपुर यूपी के कब्जे से एक हजार रुपये बरामद हुए। थाना लाडवा प्रभारी जगदीश चंद ने बताया कि दो अगस्त को पुलिस टीम ने गुप्त सूचना पर जुनैद निवासी चाऊ सहसपुर जिला सहारनपुर को हिनौरी रोड लाडवा के पास नाकाबंदी कर बाइक सहित काबू किया था। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 220 ग्राम अफीम व तीन किलो 980 ग्राम डोडा, चूरापोस्त बरामद हुआ था। आरोपी के विरुद्ध थाना लाडवा में मामला दर्ज कर गिरफ्तार करके चार दिन के रिमांड पर लिया था। आगामी कार्रवाई करते हुए टीम ने नशीला पदार्थ सप्लाई करने के आरोपी गयूर व मोहम्मद खुर्शीद को गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय के आदेश से आरोपी को कारागार भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



चालक से मारपीट करने का आरोपी धरा
कुरुक्षेत्र। दो महीने पहले बस चालक से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना केयूके में 11 जून को दर्ज शिकायत में मनप्रीत सिंह निवासी हरिगढ़ किंगन जिला कैथल ने बताया था कि 11 जून को वह बस लेकर कुरुक्षेत्र से पिहोवा जा रहा था। थर्ड गेट के पास पहुंचा तो देखा कि कुछ युवक एक ट्रक चालक के साथ मारपीट कर रहे थे। वह बीच-बचाव करने के लिए आया तो एक युवक ने उस पर तेजधार हथियार से हमला कर जख्मी कर दिया था। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच करते हुए आरोपी चरण दास उर्फ बंटी निवासी खिजरपुरा को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed