{"_id":"6645523315e47a90b506b1f4","slug":"second-accused-of-stealing-battery-from-truck-arrested-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-118178-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: ट्रक से बैटरी चोरी करने का दूसरा आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: ट्रक से बैटरी चोरी करने का दूसरा आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पांच महीने पहले ट्रक से बैटरी चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में सुभाष चंद निवासी धुराला समेत दो आरोपियों को पकड़ चुकी है। थाना सदर थानेसर में एक दिसंबर को दर्ज शिकायत में लवप्रीत सिंह निवासी सेक्टर-तीन ने बताया था कि उसका ट्रांसपोर्ट का काम है। 27 नवंबर को उसने अपना ट्रक पिपली अनाज मंडी में खड़ा किया था। अगली सुबह वह मंडी गया तो देखा कि उसके ट्रक के साइड की खिड़की का कांच टूटा हुआ है। चोर ट्रक की बैटरी चोरी कर फरार हो गए थे। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीआईए-एक ने करते हुए आरोपी बलविंद्र सिंह निवासी हिंगाखेड़ी को गिरफ्तार करके वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद की थी। अब उसकी निशानदेही पर पुलिस ने दूसरे आरोपी सुभाष चंद को गिरफ्तार किया है। अदालत के आदेश से आरोपी को कारागार भेज दिया।
हत्थे चढ़ा चोरी करने का आरोपी
कुरुक्षेत्र। निर्माणाधीन दुकान से निर्माण सामग्री चुराने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी लाखन निवासी कीर्तिनगर के कब्जे से चोरीशुदा सरिया, लोहे की सीढ़ी व अन्य सामान बरामद हुआ। थाना शहर थानेसर में 14 मई को दर्ज शिकायत में रमेश कुमार निवासी प्रतापगढ़ ने बताया था कि उसकी मोहन नगर में दूध की डेयरी है। वह मोहन नगर में ही एक दुकान का निर्माण भी करा रहा है, जिसका लेंटर डलना बाकी है। दुकान के पास से चोर लेंटर डालने के लिए सरिया, शटरिंग का सामान व खाली ड्रम चुराकर फरार हो गए थेे। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच करते हुए आरोपी लाखन को गिरफ्तार कर लिया। अदालत के आदेश से आरोपी को कारागार भेज दिया।