फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Second accused of snatching mobile and cash from company employee on the strength of pistol

कंपनी कर्मी से पिस्तौल के बल पर मोबाइल व नकदी छीनने का दूसरा आरोपी काबू, रिमांड पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
Second accused of snatching mobile and cash from company employee on the strength of pistol
एक महीना पहले निजी कंपनी कर्मचारी से पिस्तौल के बल पर मोबाइल व 4200 रुपये छीनने के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दूसरे आरोपी अमृतपाल उर्फ जोधा वासी चम्मू कलां को दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

डीएसपी सुभाष चंद्र ने बताया कि 21 सितंबर को गुरमीत वासी बडसीकरी कलां (कैथल) ने थाना सदर पिहोवा पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था कि वह बाइक पर होशियारपुर (पंजाब) से अपने घर बडसीकरी कलां जा रहा था। शाम करीब 7 बजे गुमथला गढू नहर पुल के पास पहुंचा पिहोवा की तरफ से आई एक काले रंग की ऑल्टो कार चालक ने उसकी बाइक के आगे कार रोक दी। इस दौरान कार से उतरे दो युवक उसके पास आए और एक युवक ने पिस्तौल उसकी गर्दन पर लगाकर उसका मोबाइल, 4200 रुपये नकदी, कागजात व बाइक की चाबी छीन ली और फरार हो गए थे। पुलिस ने मामला दर्ज करके सीआईए-2 की टीम ने 17 अक्तूबर को आरोपी प्रिंस बहल वासी इस्माईलाबाद को गिरफ्तार किया था तथा अदालत में पेश कर कारागार भेज दिया था। अब इस मामले में पुलिस ने 25 अक्तूबर दूसरे आरोपी अमृतपाल उर्फ जोधा को गिरफ्तार करके अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed