फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Second accused in Jagdish murder case arrested after two and a half years

Kurukshetra News: जगदीश हत्याकांड मामले का दूसरा आरोपी ढाई साल बाद गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2024 05:43 AM IST
विज्ञापन
Second accused in Jagdish murder case arrested after two and a half years
कुरुक्षेत्र/शाहाबाद। ढाई साल पहले मदूदा गांव में जमीन के विवाद में व्यक्ति की हत्या करने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। व्यक्ति अपनी पत्नी और दो भतीजों के साथ दीपावली पर गांव में माथा टेकने आया था। इस मामले में पुलिस अंग्रेज सिंह उर्फ बंटी निवासी मदूदा समेत दो आरोपियों को पकड़ चुकी है। दंपती का आरोपियों के साथ जमीन का विवाद चल रहा था।
विज्ञापन

थाना शाहाबाद में पांच अक्तूबर 2022 को दर्ज शिकायत में रीना रानी निवासी मदूदा ने बताया था कि वह अपने परिवार के साथ अंबाला के रतनहेड़ी गांव में रहती है। 23 अक्तूबर को वह अपने पति जगदीश चंद व भतीजे गुरविंद्र सिंह व अजय कुमार के साथ दीपावली पर मदूदा गांव में अपने खेत में पीर पर माथा टेकने आये थे। यहां उनका बूटा राम व उसके बेटे जयभगवान व अंग्रेज सिंह के साथ जमीन के बंटवारे को लेकर झगड़ा चल रहा है। उन्होंने अपने हिस्से की जमीन पवन कुमार को ठेके पर दी हुई है। जैसे ही वे खेत में ट्यूबवेल के पास पहुंचे तो उसी समय जय भगवान और अंग्रेज सिंह बाइक पर आए और उन पर हथियारों से हमला कर दिया था। जय भगवान ने चाकू से उसके पति जगदीश चंद व भतीजे गुरविंद्र को जख्मी कर दिया था। अंग्रेज सिंह ने गंडासी से उसके दूसरे भतीजे अजय कुमार को चोट मारी थी। उन्होंने भागकर अपनी जान बचाई थी। जख्मी हालत में उन तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया था। उसके पति को चोट ज्यादा लगने के कारण पीजीआई चंडीगढ़ का रेफर किया था, मगर रास्ते में उसके पति की मौत हो गई थी। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच करते हुए 25 अक्तूबर को आरोपी जय भगवान को गिरफ्तार किया था। अब आगामी कार्रवाई करते हुए टीम ने दूसरे आरोपी अंग्रेज सिंह को गिरफ्तार कर लिया। अदालत के आदेश से आरोपी को दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed