फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Search operation in western Yamuna canal in Indri on second day, dead body not found

Kurukshetra News: दूसरे दिन इंद्री में पश्चिमी यमुना नहर में चला सर्च अभियान, नहीं मिला शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jul 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
Search operation in western Yamuna canal in Indri on second day, dead body not found
कुरुक्षेत्र। पिहोवा के निकटवर्ती गांव की 19 वर्षीय युवती के शव की तलाश के लिए पुलिस ने गोताखोर प्रगट सिंह की टीम के साथ इंद्री हेड जिला करनाल में पश्चिमी यमुना नहर में सर्च अभियान चलाया। करीब चार घंटे के अभियान के बाद भी शव बरामद नहीं हुआ। दूसरे दिन करीब आठ किलोमीटर तक सर्च अभियान चला। वहीं करनाल पुलिस को करनाल के नजदीक जीटी रोड पर कर्ण लेक के नजदीक नहर में बहते एक युवती का शव बरामद हुआ। यह शव नग्न अवस्था में था तथा कमर पर रस्सी बंधी हुई थी।
विज्ञापन

इसकी सूचना पाकर करनाल और कुरुक्षेत्र पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा शव को कब्जे में उसकी शिनाख्त कराई। आशंका थी कि यह शव पिहोवा के निकटवर्ती गांव की युवती है, मगर यह शव उसका नहीं था, बल्कि अन्य युवती का था। यह शव उस युवती के जैसा ही प्रतीत हो रहा था, मगर थाना शहर पिहोवा प्रभारी कुलदीप सिंह ने साफ कर दिया कि यह शव उस युवती का नहीं है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन

कुलदीप सिंह ने बताया कि जिस युवती की आरोपी अनिल कालड़ा निवासी पूजा कॉलोनी ने हत्या करके शव नहर में फेंका था, उसके दाहिने हाथ पर अंग्रेजी में अमन और उसके नीचे दो स्टार का टेंटू बना था। बता दें अमन उस युवती का नाम नहीं है, बल्कि उसने सिर्फ इस नाम से टेंटू करवा रखा था। कर्ण लेक से बरामद युवती के शव पर कोई टेंटू नहीं बना था। हालांकि शव बुरी तरह से गल चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन



आज फिर चलाया जाएगा अभियान
थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि आरोपी अनिल को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है। दो दिन लगातार शव की तलाश की गई, मगर सफलता नहीं मिल पाई। आज रविवार को दोबारा युवती के शव की तलाश के लिए अभियान चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed