फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   SDM raided Patwar Bhavan, one naib tehsildar and eight patwaris found missing

Kurukshetra News: एसडीएम ने पटवार भवन में की छापामारी, एक नायब तहसीलदार व आठ पटवारी मिले नदारद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jun 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
SDM raided Patwar Bhavan, one naib tehsildar and eight patwaris found missing
कुरुक्षेत्र। थानेसर पटवार भवन में शुक्रवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एसडीएम सुरेंद्र पाल ने अचानक छापामारी की। इस दौरान एक नायब तहसीलदार व आठ पटवारी नदारद मिले, जिन्हें कारण बताओ नोटिस भी जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

एसडीएम सुबह नौ बजकर 25 मिनट पर ही कार्यालय में छापामारी के लिए पहुंच गए, जहां आठ पटवारी व एक नायब तहसीलदार गायब मिले। यही नहीं पांच अन्य पटवारी भी नहीं मिले, जिनके बारे में बाद में पता चला कि वे जिला उपायुक्त कार्यालय की ओर से बुलाई बैठक में गए हुए हैं। एसडीएम ने उसी बैठक में पहुंचकर इन पटवारियों की मौजूदगी जांची तो वे यहां मौजूद मिले। उधर, कार्यालय में एसडीएम ने करीब 20 मिनट तक निरीक्षण किया और उस समय तक गैर हाजिर पटवारी व नायब तहसीलदार नहीं पहुंचे। हालांकि एसडीएम ने इस दौरान अन्य दस्तावेजों को भी खंगालना था, लेकिन इतनी संख्या में पटवारियों को गैर हाजिर देख वे हैरान रह गए और उनकी अनुपस्थिति पर ही स्पष्टीकरण मांगा गया। एसडीएम ने बताया कि यह बड़ी लापरवाही है। सभी कर्मियों को सुबह नौ बजे कार्यालय समय पर पहुंचना चाहिए, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इस तरह के औचक निरीक्षण आगे भी जारी रखे जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed