{"_id":"57cf135e4f1c1bb030319372","slug":"sdijem-sent-back-to-the-police-convoy-kurukshetra-shahabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीजेएम ने पुलिस काफिले को वापस भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीजेएम ने पुलिस काफिले को वापस भेजा
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
Updated Wed, 07 Sep 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
एसडीएम हवा सिंह
- फोटो : Amar Ujala
मंगलवार को सुबह एसडीजेएम अमन इंद्र सिंह साइकिल से न्यायालय पहुंचे और सायं साइकिल से ही वापस घर गए और जनता को पर्यावरण स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने जब जीटी रोड स्थित निवास से साइकिल की शुरूआत करनी थी तो उन्होंने मौके पर पहुंची पुलिस को जिप्सी वापस भेज दिया और कहा कि वह नहीं चाहते कि अन्य गाड़ियों के पैट्रोल की खपत उनके लिए हो।
उनके साथ उनके सुरक्षाकर्मी भी साइकिल पर ही साथ चले। एसडीजेएम ने जहां कोर्ट तक साइकिल चलाई बल्कि रास्ते में लोगों से भी वातावरण स्वच्छ रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि हर माह का पहला वर्किंग दिन कार फ्री दिवस के रूप में मनाएंगे और साइकिल से ही कोर्ट आया जाया करेंगे। उन्होंने अन्य प्रशासनिक अधिकारियों व जनता को भी इस में शामिल होने के लिए कहा।
एसडीएम एवं शुगर मिल के एमडी हवा सिंह ने भी अपने निवास से शुगर मिल कार्यालय तक साइकिल पर सफर किया। उन्होंने कहा कि साइकिल से अपने कार्यों को करके पर्यावरण को बचाने में अत्यंत सहयोग हो सकता है।