{"_id":"61478cba8ebc3ebd897f03c5","slug":"schools-from-first-to-third-grade-will-open-from-today-kurukshetra-news-knl83772574","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से खुलेंगे पहली से तीसरी कक्षा तक के स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से खुलेंगे पहली से तीसरी कक्षा तक के स्कूल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज सोमवार से प्रदेश सरकार ने पहली से तीसरी कक्षा तक के सरकारी और प्राइवेट स्कूल खोले जाने का फैसला लिया है। इन स्कूलों में कक्षाओं को शिक्षा विभाग द्वारा जारी एसओपी की अनुपालना करते हुए चलाया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी अरुण आश्री ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन की अनुपालना में राज्य के स्कूलों को बंद किया गया था।
छठी से बारहवीं की कक्षाओं को 23 जुलाई को शुरू किया गया था जबकि चौथी से पांचवीं तक की कक्षाओं को 1 अगस्त को खोला गया था। अब 20 सितंबर से पहली से तीसरी तक की कक्षाएं शुरू होंगी। गृह मंत्रालय द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार माता-पिता की पूर्व अनुमति के साथ छात्र को स्कूल में आने की अनुमति होगी। उन्होंने कहा कि स्कूल में हर छात्र के तापमान की जांच होगी। सामान्य से अधिक तापमान वाले किसी भी छात्र या आगंतुक को स्कूल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
कक्षा 9वीं व 11वीं में बिना शुल्क दाखिला लेने का अंतिम दिन आज
डीईओ अरुण आश्री ने कहा हरियाणा में शैक्षिक सत्र 2021-22 के लिए राजकीय एवं अराजकीय विद्यालय में कक्षा 9वीं एवं 11वीं के लिए प्रवेश की तिथियां बढ़ाई गईं हैं। इन कक्षाओं में संस्था के मुखिया द्वारा संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी व जिला शिक्षा अधिकारी से अनुमति प्राप्त करके 20 सितंबर तक बिना विलंब शुल्क के प्रवेश किए जा सकते हैं।