{"_id":"68ffde71debc69d4210eb9d0","slug":"school-health-team-gets-a-budget-of-rs-33-lakh-kurukshetra-news-c-45-1-kur1008-144435-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: स्कूल हेल्थ टीम को मिला 33 लाख रुपये का बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: स्कूल हेल्थ टीम को मिला 33 लाख रुपये का बजट
Tue, 28 Oct 2025 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Tue, 28 Oct 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। स्वास्थ्य विभाग की स्कूल हेल्थ टीम को 33 लाख का बजट मिला है। करीब आठ माह से बजट के अभाव में टीम सदस्यों को टारगेट पूरा करने के लिए अपने निजी वाहनों से सेंटरों तक जाना पड़ता था। ऐसे में फील्ड व घर के कार्य में संतुलन बनाना कर्मचारियों के लिए मुसीबत बना हुआ था। नौ टीमों में करीब 36 कर्मचारी कार्य कर रहे हैं। ये टीमें गांव दर गांव जाकर आंगनबाड़ी केंद्र, स्कूल आदि से डाटा जुटाकर जिला अस्पताल में बने डीआईसी सेंटर में जन्मजात रोगों की जांच के लिए बच्चों को भेजती हैं।
उसके बाद बच्चों को ऑप्रेशन आदि के लिए पीजीआई चंडीगढ़ भेजा जाता है। सरकार ने शून्य से 18 साल तक के बच्चों के लिए आरबीएसके कार्यक्रम चलाया है जिसमें टीमें रोजाना स्कूलों में जाकर बच्चों की जांच करती हैं। टीमें बच्चों में जन्मजात बीमारी के साथ-साथ कई बीमारियों की जांच कर बच्चों को दवा वितरित कर रही हैं। संवाद