{"_id":"64176fdbceff0fb3850dde94","slug":"schedule-for-foundation-level-3-exam-announced-kurukshetra-news-c-18-1-64685-2023-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: बुनियाद लेवल-तीन परीक्षा के लिए कार्यक्रम घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: बुनियाद लेवल-तीन परीक्षा के लिए कार्यक्रम घोषित
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने मिशन बुनियाद के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2023-25 के लिए बुनियाद कार्यक्रम में दाखिला के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम एवं बुनियाद लेवल-तीन परीक्षा के लिए कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इसका शुभारंभ 29 मार्च को नूह जिले से की जा रही है। कुरुक्षेत्र जिले से बुनियाद कार्यक्रम के लिए 261 विद्यार्थियों को चयनित किया गया है।
जिला विज्ञान विशेषज्ञ एवं कार्यक्रम नोडल अधिकारी डॉ तरसेम कौशिक ने बताया कि शिक्षा विभाग ने सभी 22 जिलों में बुनियाद ओरिएंटेशन कार्यक्रम के लिए समय सारणी जारी कर दी है तथा इसका शुभारंभ 29 मार्च को नूह जिले से किया जा रहा है। जिला स्तरीय बुनियाद ओरिएंटेशन कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूपमें जिला उपायुक्त शिरकत करेंगे। कार्यक्रम के अंतर्गत नए शैक्षणिक सत्र से कुरुक्षेत्र जिले में दो नए बुनियाद केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं, जिसमें राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पिहोवा तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लाडवा शामिल हैं। इस योजना से राजकीय विद्यालयों में पढ़ रहे आर्थिक रूप से कमजोर परंतु बौद्धिक रूप सेश्रेष्ठ विद्यार्थियों को कक्षा 9वीं से ही आईआईटी, नीट, एनडीए तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी निशुल्क करवाई जाएगी।
डॉ तरसेम कौशिक ने बताया कि शिक्षा विभाग ने विकल्प संस्थान के सहयोग से बुनियाद लेवल-दो परीक्षा का परिणाम पहले ही घोषित कर दिया है। पूरे प्रदेश से 5830 विद्यार्थी चयनित हुए हैं। जिसमें से 3291 लड़कियां तथा 2539 लड़के चयनित हुए है। डॉ कौशिक ने बताया कि कुरुक्षेत्र जिले से बुनियाद कार्यक्रम के लिए 261 विद्यार्थियों को चयनित किया गया है जो अप्रैल माह में होने वाले ओरिएंटेशन कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे तथा बुनियाद लेवल-तीन के लिए 30 मिनट की लिखित परीक्षा देंगे तत्पश्चात चयनित विद्यार्थियों के दाखिले बुनियाद कार्यक्रम में होंगे।