{"_id":"67ddca1a2142aab0270256a5","slug":"scam-of-fake-desi-ghee-and-paneer-making-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-133048-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: नकली देसी घी व पनीर बनाने का भंड़ाफोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: नकली देसी घी व पनीर बनाने का भंड़ाफोड़
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र/पिपली। सीएम फ्लाइंग ने शुक्रवार को पिपली में नकली देसी घी व पनीर बनाने का भंडाफोड़ किया है। टीम ने एक दुकान पर दबिश देकर नकली देसी घी व पनीर बरामद किया है जबकि दो लोगों को भी काबू किया है। मुख्य आरोपी फरार हो गया।
सीएम फ्लाइंग टीम ने मौके से बरामद करीब डेढ़ क्विंटल नकली देसी घी व तीन किलो पनीर को नष्ट कर दिया है। एलएनजेपी अस्पताल से आई एक टीम ने मौके से नकली घी व पनीर के सैंपल लिए तो वहीं पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सीएम फ्लाइंग टीम के उप निरीक्षक राजबीर सिंह व हवलदार प्रवीन राणा ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि पिपली की खेड़े वाली गली में नकली घी व पनीर बनाया जा रहा है, जो ऑफर पर बेचा भी जा रहा है। इसी के चलते दबिश दी तो डेढ़ क्विंटल नकली देसी घी व तीन किलो पनीर बरामद किया। काबू किए गए आरोपियों में तुषार निवासी गाजियाबाद उत्तर प्रदेश, फरमान निवासी दिल्ली बताए गए हैं।
विज्ञापन
दे रहे थे एक किलोग्राम घी के साथ एक किलो फ्री : आरोपियों ने गली में स्टॉल भी लगाया हुआ था, जहां वे एक किलो घी के साथ एक किलोग्राम घी फ्री देने का प्रलोभन लोगों को दे रहे थे। घी के साथ 300 ग्राम पनीर का भी ऑफर था। इसके लिए बकायदा पर्चे तक लगाए गए तो शादी समारोह आदि के लिए भी प्रबंध होने का दावा किया गया। घी का मूल्य 600 रुपये प्रति किलो बताया जा रहा था।