फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   SC-ST students can take free admission in IGNOU's BA, B.Sc and B.Com courses

Kurukshetra News: एससी-एसटी विद्यार्थी इग्नू के बीए, बीएससी और बीकॉम पाठ्यक्रमों में ले सकते हैं फ्री दाखिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jun 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
SC-ST students can take free admission in IGNOU's BA, B.Sc and B.Com courses
कुरुक्षेत्र। कोई विद्यार्थी नौकरी करते हुए या अपना काम करते हुए उच्च शिक्षा हासिल करना चाहता है तो, इग्नू की दूरस्थ शिक्षा प्रणाली ऐसे विद्यार्थियों के लिए एक अवसर की तरह है। इग्नू में नए सत्र के लिए एडमिशन अभी चल रहे है। इग्नू के विभिन्न सर्टिफिकेट, डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन में 300 से अधिक पाठ्यक्रमों में एडमिशन ले सकते हैं।
विज्ञापन

यह जानकारी देते हुए इग्नू क्षेत्रीय केंद्र करनाल के क्षेत्रीय निदेशक प्रभारी डॉ. धर्म पाल ने कहा कि आज अनेक ऐसे विद्यार्थी हैं जो इग्नू के माध्यम से उच्च शिक्षा हासिल कर रहे है और साथ में अपना काम-काज या कॉम्पिटिशन परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे एससी-एसटी विद्यार्थी जिन्होंने अभी 12वीं की परीक्षा पास की है, वे सभी इग्नू तीन ग्रेजुएशन पाठ्यक्रमों बीए, बीएससी और बीकॉम कोर्स में फ्री एडमिशन ले सकते हैं। फ्री एडमिशन के लिए विद्यार्थी के माता पिता की आय ढाई लाख रुपये सालाना से अधिक नहीं होनी चाहिए। उन्हें सिर्फ 300 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस और 500 रुपये डेवलपमेंट फीस देनी होगी। इग्नू में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन ऑफिशियल वेबसाइट इग्नूएडमिशन.समर्थ.ईडीयू.इन पर जाकर कर सकते हैं। इग्नू में एडमिशन की अंतिम तिथि 30 जून निर्धारित की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed