फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Sarva Karmachari Sangh will express anger at the Chief Minister's residence on 18th

Kurukshetra News: सर्व कर्मचारी संघ 18 को मुख्यमंत्री के आवास पर जताएगा रोष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2024 06:28 AM IST
विज्ञापन
Sarva Karmachari Sangh will express anger at the Chief Minister's residence on 18th
कुरुक्षेत्र। सर्व कर्मचारी संघ की बैठक में हिस्सा लेते कर्मचारी। विज्ञ​प्ति
कुरुक्षेत्र। सर्व कर्मचारी संघ जिला कमेटी बैठक मंगलवार को यूनियन कार्यालय में हुई। इस बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान ओमप्रकाश ने की। उन्होंने बताया कि बैठक में दो साल की सेवा आधार पर सभी प्रकार के कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, स्वीकृत खाली पदों पर पक्की भर्ती करने, कौशल रोजगार निगम तुरंत प्रभाव से बंद कर करने, एक जनवरी 2026 से लागू किए जाने वाले वेतन आयोग का गठन हरियाणा में अलग से किया जाए। पुरानी पेंशन एक जनवरी 2006 से बहाल की जाए जैसी मांगों पर चर्चा गई।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सर्व कर्मचारी संघ पिछले दस सालों से कर्मचारियों की हितों के लिए संघर्ष कर रहा है। प्रदेश व केंद्र सरकार ने आज तक कोई भी सकारात्मक बातचीत कर समाधान नहीं निकाला। इसलिए बैठक में निर्णय लिया गया है कि 18 अगस्त तक प्रदेश सरकार मांगें नहीं मानी तो आने वाले विधानसभा चुनावों में कर्मचारी संगठन बीजेपी का पुरजोर विरोध करेगा। साथ ही 18 अगस्त को मुख्यमंत्री के आवास के बाहर रोष भी जताया जाएगा। इस मौके पर सुरेश गुड्डा, मुकेश कुमार, सुरेंद्र कुमार, भीम सिंह, संदीप सिंह, राजेश शर्मा, सुरेंद्र यादव, बलदेव राज, अशोक कुमार, महेंद्र पाल,भीम सिंह सैनी,रानी देवी, जितेंद्र बंसल,आनंद सिंह, बलवान मोर, संदीप नरवाल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed