{"_id":"68952059b9046f71b00443c4","slug":"sarkar-anokhi-khatu-wales-every-word-is-unique-but-devotees-danced-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-140126-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: सरकार अनोखी खाटू वाले की हर बात अनोखी...पर झूमे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: सरकार अनोखी खाटू वाले की हर बात अनोखी...पर झूमे श्रद्धालु
Fri, 08 Aug 2025 03:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Fri, 08 Aug 2025 03:23 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्रीश्याम संकीर्तन में भजनों पर झूमते श्रद्धालु। विज्ञप्ति
कुरुक्षेत्र। श्री खाटू श्याम परिवार सेवा समिति की ओर से खाटू धाम मंदिर में बुधवार रात्रि भव्य श्री श्याम संकीर्तन एवं भंडारा आयोजित किया गया।
द्वादश के उपलक्ष्य में हुए इस संकीर्तन में समिति सदस्यों, यजमानों और सहयोगियों ने श्याम पूजन किया। संकीर्तन में श्रद्धालुओं ने पंक्तिबद्ध होकर श्याम दरबार के दर्शन किए। श्याम दरबार की आभा देखते ही बन रही थी। पुष्प शृंगार और इत्र की खुशबू से वातावरण महक उठा। गौरी-गणेश पूजन और मां सरस्वती वंदना से आरंभ हुए संकीर्तन में दो गायकों कैथल से बहादुर सैनी और शाहाबाद से श्रवण राज ने श्याम भजनों की झड़ी लगाई। इनमें तू किरपा कर बाबा, कीर्तन करवाऊंगा..., दरबार अनोखा, सरकार अनोखी खाटू वाले की हर बात अनोखी..., देर न करो न करो इंतजार श्याम जी के चरणों से कर ले तू प्यार..., शायद मेरे बाबा को ख्याल हमारा आया है इसलिए बाबा ने हमें कीर्तन में बुलाया है... और जिसकी चौखट पे झुकता ये संसार है, उस चौखट के हम सेवादार हैं... इत्यादि भजन सराहे गए। देर रात्रि तक चले भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। श्याम जी के जयकारों से सारा वातावरण गुंजायमान हुआ।
समिति के प्रधान सुभाष सुखीजा और सचिव अटल शर्मा ने बताया कि संकीर्तन के पश्चात आरती हुई और आरती के बाद श्याम जी का पुष्प शृंगार भक्तों को प्रदान किया गया। मान्यता है कि पुष्प शृंगार से सभी बाधाएं दूर होती हैं। संकीर्तन के साथ-साथ विशाल भंडारा चलता रहा जिसमें श्याम भक्तों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया।