फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Saraswati Mahotsav will conclude today at Saraswati Tirtha on the occasion of Vasant Panchami.

Kurukshetra News: वसंत पंचमी के अवसर पर सरस्वती तीर्थ पर आज होगा सरस्वती महोत्सव का समापन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Feb 2024 04:19 AM IST
विज्ञापन
Saraswati Mahotsav will conclude today at Saraswati Tirtha on the occasion of Vasant Panchami.
कुरुक्षेत्र। सरस्वती हेरिटेज बोर्ड के उपाध्यक्ष धुम्मन सिंह किरमिच।
पिहोवा। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सरस्वती महोत्सव धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। उपमंडल पिहोवा की सभी धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से सरस्वती महोत्सव को आमजन के साथ भव्य रूप से मनाया जाएगा। सरस्वती महोत्सव का लेकर 14 फरवरी को होने वाले कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद नायब सिंह सैनी करेंगे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार भारत भूषण भारती और राज्यमंत्री संदीप सिंह सहित कई गणमान्य लोग व अधिकारी भी शामिल होंगे
विज्ञापन

सरस्वती हेरिटेज बोर्ड के उपाध्यक्ष धुमन सिंह किरमच ने कहा कि सरस्वती महोत्सव 14 फरवरी को हवन यज्ञ से आरंभ होकर संध्याकालीन आरती के साथ समाप्त होगा। इस समापन समारोह में सुबह 10 बजे 31 कुंडीय हवन यज्ञ, दोपहर एक बजे भंडारा और बसंत पंचमी पर्व को परंपरा अनुसार मनाया जाएगा तथा सायं चार बजे सरस्वती वंदना का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों के साथ प्रदेशभर के लोगों को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है और सरस्वती नदी के किनारे बसे गांवों में भी कार्यक्रमों का आयोजन करने की योजना बनाई गई है। सभी सरपंचों से अनुरोध किया जा रहा है कि इस निर्धारित कार्यक्रमों के अनुसार भंडारों के साथ-साथ धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन करके लोगों को साथ जोड़ा जाए। यह महोत्सव प्रदेश के हर नागरिक का महोत्सव है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समारोह के इस अवसर पर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद, महामंडलेश्वर डाॅ. स्वामी शाश्वतानंद गिरि महाराज, श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणीश्री दक्षिण कली पीठ महंत, बंसीपुरी महाराज, विधायक सुभाष सुधा, पूर्व मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, हरियाणा पशुधन विकास बोर्ड के चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि बतान जिला परिषद की चेयरमैन कंवलजीत कौर, नगर पालिका पिहोवा चेयरमैन आशीष चक्रपाणी सहित अन्य गणमान्य लोग भी शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed