फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Sant Samaj will not tolerate Hindu opponents: Mahant Rajendra Puri

संत समाज हिन्दू विरोधियों को सहन नहीं करेगा : महंत राजेंद्र पुरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2024 06:35 AM IST
विज्ञापन
Sant Samaj will not tolerate Hindu opponents: Mahant Rajendra Puri
कुरुक्षेत्र। जग ज्योति दरबार में श्रद्धालुओं के साथ चर्चा करते महंत राजेंद्र पुरी।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। हिन्दुओं के प्रति गलत भावना रखने वालों व द्वेष रखने वालों को संत समाज कभी सहन नहीं करेगा। ऐसे हिन्दू विरोधियों को मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा। यह कहना है जग ज्योति दरबार महंत राजेंद्र पुरी का।
उन्होंने श्रद्वालुओं से चर्चा में कहा कि हिन्दू समाज को पूरे विश्व में सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है। हिन्दुओं ने हमेशा राष्ट्र की मजबूती एवं रक्षा के लिए बलिदान दिया है। महंत राजेंद्र पुरी ने कहा कि हिन्दू एक त्याग का नाम है तथा हिन्दू बलिदान का नाम है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हिन्दू देश की रक्षा के लिए जान तक देने को तैयार होता है। एकता तथा भाईचारे का प्रतीक हिन्दू है। हिन्दू वह गहरा सागर है जो पूरे विश्व का मार्गदर्शन कर रहा है। महंत ने कहा कि जिन विरोधियों ने गहरे हिन्दू सागर से अपना पोषण किया है वहीं हिन्दुओं के प्रति कटु शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं। संत समाज हिन्दुओं के प्रति कटु शब्दों का प्रयोग करने वालों को सहन नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि जो हिंदू, हिंदुत्व व संत समाज को आहत करने वाले लोग है उन्हें बेनकाब किया जाएगा। हिंदू और हिंदुत्व के प्रति षडयंत्रों का भी जवाब दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed