फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Sanitation workers flare up again; burn copies of the municipal administration's directive.

Kurukshetra News: फिर भड़के सफाई कर्मचारी, फूंकी नगर प्रशासन के निर्देश पत्र की प्रतियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Sanitation workers flare up again; burn copies of the municipal administration's directive.
कुरुक्षेत्र। नगर निकाय के सफाई कर्मी निर्देश पत्र की प्रतियां जलाते हुए। संवाद - फोटो : पीडब्ल्यडी एनएच
कुरुक्षेत्र। नगर निकाय के सफाई कर्मचारी शुक्रवार को फिर भड़क उठे। प्रशासन द्वारा हड़ताल के दौरान की ड्यूटी को लेकर दिशा-निर्देश प्रपत्र थमाने पर उन्होंने रोष जताया। कर्मचारियों ने नप कार्यालय पर प्रदर्शन किया और प्रपत्र की प्रतियां जलाईं।
विज्ञापन

उन्होंने प्रपत्र पर हस्ताक्षर करने से स्पष्ट इन्कार कर दिया। नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रधान सुनील लोहाट ने बताया कि हाल ही में 37 दिन की हड़ताल हुई थी। मुख्यमंत्री से बातचीत के बाद हड़ताल खत्म की गई थी। सरकार से सहमति बनी थी कि हड़ताल के दौरान के समय को हर रोज दो घंटे अतिरिक्त कार्य करके पूरा किया जाएगा लेकिन नगर परिषद ने प्रपत्र में कई अतिरिक्त शर्तें जोड़ दी हैं, जो कर्मचारियों को मान्य नहीं हैं। कर्मचारी डीएमसी अमन वर्मा से भी मिले, जिन्होंने समाधान का भरोसा दिया।
विज्ञापन


हटाए गए कर्मियों को ड्यूटी पर न लेने का मामला
संघ प्रधान सुनील लोहाट ने कहा कि हड़ताल में निजी कंपनी के तहत काम करने वाले कर्मचारी भी शामिल थे। सरकार से सहमति के बाद कुछ कर्मचारी ड्यूटी पर ले लिए गए। हालांकि, करीब 17 कर्मचारी आज तक वापस नहीं लिए गए हैं। स्थानीय अधिकारियों ने विभाग के निदेशक को भी इस संबंध में पत्र लिखा है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इन कर्मियों को ड्यूटी पर नहीं लिया गया तो वे फिर से आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed