फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Sanitation survey teams will check cleanliness system in Dharmanagari

Kurukshetra News: स्वच्छता सर्वेक्षण टीमें धर्मनगरी में जांचेंगी सफाई व्यवस्था

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
Sanitation survey teams will check cleanliness system in Dharmanagari
नगर परिषद कार्यालय में कार्यकारी अधिकारी ने ली सफाई दरोगाओं की बैठक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए केंद्र की टीमें धर्मनगरी में आएंगी। ऐसे में सफाई व्यवस्था के लिए बेहतर तरीके से करना होगा, ताकि रैंकिंग में हम अच्छे अंक प्राप्त कर सके। हर दरोगा को अपने-अपने एरिया जांच करनी होगी कि घरों से कूड़ा उठान करने वाले टिप्पर प्रतिदिन आ रहे हैं या नहीं। ये निर्देश नगर परिषद कार्यालय में कार्यकारी अधिकारी राजेश कुमार ने कर्मचारियों को दिए। वे मंगलवार को सफाई दरोगाओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने मुख्य सफाई निरीक्षक व सफाई निरीक्षक को आदेश दिए कि कर्मचारियों की जरूरत को जल्द पूरा किया जाए। यदि उनके पास सफाई उपकरण ही नहीं होंगे तो उसके बिना वह सफाई कैसे करेंगे। उन्होेंने कहा कि जो सफाई दरोगा ईमानदारी से कार्य करेगा भविष्य में उसे नगर परिषद की ओर से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब तक लोग सफाई में सहयोग नहीं करेंगे तब तक स्वच्छता का कोई भी लक्ष्य पूरा नहीं किया जा सकता। उन्होंने लोगों से कहा कि वे कूड़ा खुले में न फेंककर अपने घर पर आने वाले टिप्पर में ही डालें। इस मौके पर मुख्य सफाई निरीक्षक जितेंद्र नरवाल, सफाई निरीक्षक प्रदीप कुमार, क्लर्क अभिषेक कुमार, डीईओ अनूप सिंह, राजन कुमार, सुनील, सफाई दरोगा सुभाष गुसर, बनारसी, बलवान, गुरमीत, सुरेंद्र व सत्यवान सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed