{"_id":"698105f91b99f8e646060bb5","slug":"sanitary-pads-have-not-reached-many-schools-in-the-district-for-two-years-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-149535-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: जिले के कई स्कूलों में दो साल से नहीं पहुंचे सेनेटरी पैड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: जिले के कई स्कूलों में दो साल से नहीं पहुंचे सेनेटरी पैड
Tue, 03 Feb 2026 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Tue, 03 Feb 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। महिला शौचालय।
- फोटो : भूपेंद्र कुमार सिंह।
कुरुक्षेत्र। जिले के कई सरकारी स्कूलों में छात्राओं को आज भी बुनियादी सुविधाओं की कमी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे कई स्कूल हैं जिनमें पिछले दो साल से सेनेटरी पैड की सप्लाई बंद है। जिले के प्रत्येक स्कूल में छात्राओं और छात्रों के शौचालय तो अलग-अलग बनाए गए हैं लेकिन सफाई की उचित व्यवस्था न होने के कारण ये सुविधाएं अधूरी लग रही हैं।
कई शौचालयों में दरवाजे टूट चुके हैं और कुछ शौचालयों में पानी की उचित व्यवस्था नहीं है जिससे छात्राओं को खासा परेशानी उठानी पड़ती है। साफ-सफाई का अभाव न केवल स्वास्थ्य के लिए खतरा है बल्कि शिक्षा के वातावरण पर भी बुरा असर डाल रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों में लड़कियों की स्वच्छता और स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए साफ निर्देश दिए हैं। अभी तक इन निर्देशों के पालन के लिए जमीनी स्तर पर कोई असर नहीं देखने को मिल रहा। शहर के एक स्कूल में महिला शिक्षक के शौचालय का दरवाजा ही नहीं है।
जिला शिक्षा अधिकारी विनोद कौशिक का कहना है कि इसी माह से सभी स्कूलों में पैड की नियमित सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। इसके अलावा, हमने स्कूलों में शौचालयों की सफाई और पानी की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी सभी प्रधानाचार्यों को दिए हैं। टीम नियमित निरीक्षण करेगी ताकि कोई भी छात्रा इन सुविधाओं से वंचित न रहे। सभी स्कूलों में लड़कियों की स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों को पूरी तरह दूर किया जाएगा।

कुरुक्षेत्र। महिला शौचालय।- फोटो : भूपेंद्र कुमार सिंह।