{"_id":"63276898d9a2735ce45ae834","slug":"sandeep-murder-case-the-accused-were-identified-there-was-a-dispute-in-ramlila-kurukshetra-news-knl1215967155","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदीप हत्याकांड : आरोपियों की पहचान, रामलीला में हुई थी तकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदीप हत्याकांड : आरोपियों की पहचान, रामलीला में हुई थी तकरार
विज्ञापन
पारस सिनेमा के पास होटल संचालक संदीप की हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर लिया है। आज सोमवार को आरोपी को अदालत में पेश करके रिमांड लिया जाएगा। वहीं पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है।
बता दें संदीप आंबेडकर चौक के समीप ही किराए पर अपने दोस्त के साथ होटल चलाता था। शुक्रवार देर रात संदीप की रिंकू, घसीटू, शंटी व राहुल उर्फ गोलू वासी शोरगिर बस्ती इंदिरा कॉलोनी व अन्य ने पुरानी रंजिश के तहत पारस सिनेमा के पास बुलाकर हत्या कर दी थी। संदीप की आरोपियों के साथ पुराने बस अड्डे के पास चल रही रामलीला में तकरार हुई थी। इसी के चलते आरोपियों ने घात लगाकर संदीप की कुल्हाड़ी व ईंटें मारकर हत्या की थी।
थाना कृष्णा गेट प्रबंधक दिनेश राणा ने बताया कि पुलिस ने एक हत्या आरोपी राहुल उर्फ गोलू को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश करके रिमांड की मांग करेंगे तथा अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उनकी संदीप के साथ पहले से ही जान पहचान थी। नशे को लेकर उनकी रामलीला में संदीप के साथ तकरार हुई थी।