फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   sandeep murder case one more accused arrest

संदीप हत्या कांड का एक आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
sandeep murder case one more accused arrest
पुलिस ने संदीप हत्या कांड की गुत्थी सुलझाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार है। आरोपी की पहचान शमशेर सिंह पुत्र राजकरण वासी रावगढ के रूप में हुई है, जिसे पुलिस ने अदालत में पेश करके जेल भेज दिया है। प्रबंधक थाना केयूके सूरज चावला ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि संदीप कुमार की हत्या करने में शामिल शमशेर सिंह कमोदा बस स्टैंड के पास मौजूद है। सूचना पाकर पुलिस टीम ने आरोपी शमशेकर काबू कर लिया तथा पूछताछ की।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसने अपने अन्य साथियों को संदीप और हरप्रीत की रेकी करके लोकेशन दी थी। संदीप की हत्या करने में गगन, साहिल और अन्य साथी शामिल है। आरोपी ने कबूल किया कि उनकी आपसी रंजिश चल रही थी, जिस कारण वह पहले भी मारपीट करके उनको सबक सिखाना चाहते थे लेकिन तभी मौके पर पुलिस पहुंच गई थी। इसके बाद उन्होंने संदीप और हरप्रीत से मारपीट करने की योजना बनाई थी, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि इस प्रकार किसी की मौत भी हो जाएगी। पुलिस ने अदालत के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया है। उधर, पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed