{"_id":"643f02e0da13e1ecd60ab4b4","slug":"sand-reaching-punjab-due-to-location-and-planning-of-reiki-officials-investigation-kurukshetra-news-c-18-1-95705-2023-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: रेकी, अधिकारियों के जांच की लोकेशन और प्लानिंग से पंजाब तक पहुंच रहा रेत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: रेकी, अधिकारियों के जांच की लोकेशन और प्लानिंग से पंजाब तक पहुंच रहा रेत
विज्ञापन
कुरक्षेत्र। ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई करने के लिए आरटीए विभाग तो उन पर नजर रखता ही है, मगर ओवरलोड वाहन चालक उनसे दो कदम आगे रहकर काम कर रहे हैं। अधिकारियों की लोकेशन, रेकी और जांच की सूचना साथियों को देकर यमुनानगर से वाहनों को ओवरलोड करके रेत पंजाब तक पहुंचाया जा रहा है। कार्रवाई से बचने के लिए पूरी प्लानिंग के साथ काम किया जा रहा है। यह पूरा गैंग न केवल अधिकारियों की रेकी करता है, बल्कि उनके लोकेशन और जांच की जगह की पल-पल की खबर अपने साथियों तक पहुंचाता है।
गैंग के सदस्य अधिकारी की गाड़ियों तक पर नजर बनाकर रखते हैं। दूसरे सदस्य कार से पूरे इलाके की रेकी करते जाते हैं।
कहीं भी जांच की भनक लगे तो तुरंत उसकी सूचना वाहन चालकों तक पहुंचा दी जाती है। उसके बाद वाहन चालक अपने वाहन को खड़ा करके अगली सूचना की इंतजार करते हैं, मगर इस बार सीएम फ्लाइंग की टीम ने उनकी पूरी प्लानिंग पर पानी फेर दिया। इस बार फ्लाइंग टीम ने यमुनानगर में न केवल अधिकारियों रेकी कर सूचना देने वाले को पकड़ा बल्कि रेत से भरे सात ओवरलोड वाहनों को जीटी रोड पर उमरी चौक पर पकड़ लिया। इस बार टीम ने ओवरलोड वाहन गैंग को पकड़ने के लिए प्राइवेट कार का इस्तेमाल किया।
दरअसल, टीम अपनी सरकारी गाड़ी को छोड़कर प्राइवेट कार से उमरी चौक पर पहुंच गई वहीं गैंग के सदस्यों को सरकारी गाड़ी को एक जगह पर खड़ी देखकर लगा कि अभी जांच नहीं होगी और यह सूचना वाहन चालकों तक पहुंचा दी, मगर टीम तो पहले ही नाका लगाकर रेत से ओवरलोड हुए वाहनों का उमरी चौक पर इंतजार कर रही थी। अल सुबह वाहन चालक रेत से भरे अपने वाहन लेकर इंद्री (करनाल) से होते पंजाब की ओर चल दिए, मगर बीच रास्ते में सीएम फ्लाइंग ने उनको दबोच लिया। आरटीए विभाग ने जहां इन वाहन चालकों पर सात लाख रुपये का जुर्माना लगाया है वहीं खनन विभाग भी हरकत में आ गया। विभाग के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
लिंक रोड का कर रहे इस्तेमाल
रेत को पंजाब तक पहुंचाने के लिए वाहन चालक लिंक रोड का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। वे यमुनानगर से लिंक रोड से होते हुए इंद्री (करनाल), इंद्री से उमरी रोड से केडीबी रोड से ब्रह्मसरोवर से होते हुए पिहोवा और पंजाब की ओर निकलते हैं। अगर कोई सूचना मिले तो बीच में रुककर अगली सूचना आने की प्रतीक्षा करते हैं।