फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Sand and gravel trader dies after being run over by Vande Bharat train.

Kurukshetra News: रेत-बजरी कारोबारी ने वंदे भारत से कटकर दे दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Sand and gravel trader dies after being run over by Vande Bharat train.
कुरुक्षेत्र। चिराग का फाइल फोटो। वीडियोग्रैब से
कुरुक्षेत्र। स्थानीय रेलवे स्टेशन के समीप वंदे भारत ट्रेन के आगे लेटकर रेत बजरी के एक कारोबारी ने अपनी जान दे दी। उसकी धड़ व बाजू अलग हो गई तो शरीर के अन्य हिस्से भी बुरी तरह से कुचले गए।
विज्ञापन

मृतक की पहचान पिहोवा के माॅडल टाउन निवासी करीब 37 वर्षीय चिराग ग्रोवर के रूप में हुई। इस वारदात को देख लोग सहम गए और बड़ी संख्या में भीड़ एकत्रित हो गई। जीआरपी टीम ने शव को कब्जे में लेकर लोक नायक जयप्रकाश नागरिक अस्पताल की मोर्चरी हाउस में रखवाया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि चिराग पिहोवा व कुरुक्षेत्र के झांसा रोड क्षेत्र में अपना कारोबार करता था। जीआरपी के मुताबिक शुरुआती जांच में सामने आया है कि वह स्कूटी लेकर रेलवे स्टेशन पहुंचा था। पहले सेक्टर-13 स्थित रेलवे पार्किंग पर अपनी स्कूटी खड़ी की और इसके बाद अपना मोबाइल रेलवे ट्रैक के पास फेंक दिया और फिर पटरी पर लेट गया। अंबाला से दिल्ली की ओर जा रही वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद जुटी लोगों की भीड़ को जीआरपी टीम ने मौके पर पहुंचकर हटाया और ट्रैक को खाली करवाया। जीआरपी जांच अधिकारी अंजु बाला का कहना है कि फिलहाल मृतक के परिजनों से जानकारी लेकर बयान दर्ज किए जा रहे हैं। घटना के पीछे के हर पहलू की जांच की जा रही है लेकिन फिलहाल वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed