{"_id":"68ec174174f4af8fe10f17c1","slug":"sampling-drive-launched-health-department-collects-12-samples-of-sweets-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-143775-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: सैंपलिंग अभियान चला स्वास्थ्य विभाग ने भरे मिठाई के 12 नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: सैंपलिंग अभियान चला स्वास्थ्य विभाग ने भरे मिठाई के 12 नमूने
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मिठाई के सैंपल भरते फूड सेफ्टी ऑफिसर डॉ. अमित कुमार। स्वयं
कुरुक्षेत्र। त्योहारी सीजन के चलते स्वास्थ्य विभाग की टीम मिलावट खोरी के खिलाफ निरंतर अभियान चला रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जिलेभर में मिठाई के 12 नमूने भरे। टीम ने पिहोवा क्षेत्र में छह मिष्ठान भंडारों से मिठाई के नमूने लिए।
फूड सेफ्टी इंस्पेक्टर डॉ. अमित कुमार ने बताया कि पूजा कॉलोनी में रसगुल्ला फैक्टरी से गुलाब जामुन, रसगुल्ला, पनीर के सैंपल भरे। वहीं अंबाला हिसार रोड स्थित फार्मर कैफे स्वीट से कलाकंद, मावड़ा स्वीट से खोया बर्फी, दही व सोनू मावड़ा बर्फी भंडार से खोया, लड्डू, सैनी स्वीट से छैनी टोस्ट, चॉकलेट कलाकंद, चमचम, छाबड़ा स्वीट से गुलाब जामुन के नमूने भरे।
डॉ. अमित ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग का सैंपलिंग अभियान निरंतर जारी रहेगा। त्योहारी सीजन में टीम अभी तक करीब 60 नमूने भर चुकी है। अभी जांच रिपोर्ट आनी बाकी है। नवरात्र महोत्सव में भरे गए 14 नमूनों में से छह की रिपोर्ट आ गई है, सभी विभाग की कसौटी पर खरे उतरते हैं।