{"_id":"66d11dbe34038680aa051d87","slug":"samples-of-24-people-taken-in-one-day-one-dengue-patient-found-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-123273-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: एक दिन में 24 लोगों के नमूने लिए, एक डेंगू मरीज मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: एक दिन में 24 लोगों के नमूने लिए, एक डेंगू मरीज मिला
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिला मलेरिया विभाग ने डेंगू से निपटने के लिए फॉगिंग शुरू कर दी है। डेंगू का मरीज मिलने पर विभाग संबंधित जगह पर फॉगिंग का सहारा ले रहा है। एंटी लारवा और मच्छर गतिविधियां लगातार चल रही हैं। घर से लारवा मिलने पर नोटिस भी थमाए जा रहे हैं। जिले में वीरवार को टीम ने कुल 24 डेंगू संदिग्ध लोगों के रक्त के सैंपल लिए थे। जांच के दौरान मोहन नगर निवासी एक 56 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव पाई गई। इस डेंगू मरीज को घर पर ही उपचार दिया जा रहा है। विभाग के अनुसार व्यक्ति की हालत स्थिर है। मोहन नगर से डेंगू का मामला मिलने पर विभाग ने इलाके में फॉगिंग करनी शुरू कर दी है। दूसरे दिन भी यहां फॉगिंग कराई जाएगी।
जिले में अभी तक डेंगू के 200 संदिग्ध लोगों की रक्त पट्टिकाएं बनाकर जांच के लिए भेजा गया था। जांच के दौरान तीन लोग डेंगू पॉजिटिव पाए गए। इसके अलावा दो महिलाओं समेत तीन लोग जिले के बाहर हुई जांच में डेंगू पॉजिटिव मिले थे, मगर उनको जिले में ही दर्ज किया गया है। अभी तक यहां पर डेंगू के छह मामले दर्ज हो चुके हैं। अब विभाग के लिए मच्छर, लारवा और डेंगू से निपटना आसान नहीं होने वाला है, क्योंकि बारिश की वजह से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है।
उधर, विभाग दावा कर रहा है कि मच्छर के घनत्व वाले इलाके में फॉगिंग कराई जा रही है। लारवा से निपटने के लिए एंटी लारवा गतिविधि के तहत दवा का छिड़काव किया जा रहा है, मगर बारिश के जमा पानी में प्यूपा और मच्छर लगातार पनप रहे हैं। आने वाले में दिनों में ज्यादा बारिश की संभावना जताई जा रही है। इसमें प्यूपा खुद को विकसित करके मच्छर बनेगा, जिससे विभाग के लिए मुश्किलें और बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
848 जगह से मिला लारवा
अभी तक विभाग की टीमें 7,44,075 घर और 13,31,603 पानी के विभिन्न स्रोत की जांच कर चुकी है। इस जांच के दौरान टीम को 848 जगह से डेंगू का लारवा मिला चुका है, जिसमें विभाग ने दूसरी बार लारवा मिलने पर 535 घरों को नोटिस दिया है। गुरुवार को टीम ने 19,124 घर और 96,349 पानी के स्त्रोत जांचे, जिसमें 26 जगह से लारवा बरामद हुआ। इसमें 13 घरों को नोटिस दिया गया।
चुनौती से निपटने के लिए विभाग पूरी तरह से तैयार : डॉ. प्रदीप
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया विभाग लारवा, मच्छर व डेंगू से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। जनवरी के आरंभ में ही विभाग ने घर और पानी के स्रोत की जांच शुरू कर दी। नतीजन, विभाग ने डेंगू पर नियंत्रण कर रखा है। जिले में छह में से सिर्फ तीन मरीज ही डेंगू पॉजिटिव पाए गए। विभाग की गतिविधियां लगातार जारी रहेंगी।