{"_id":"68fa884f725188d24d0b07fa","slug":"saints-gathering-devotees-flock-to-the-service-kurukshetra-news-c-18-1-knl1006-765218-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"संत समागम : सेवा कार्यों के लिए उमड़ रहे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संत समागम : सेवा कार्यों के लिए उमड़ रहे श्रद्धालु
Fri, 24 Oct 2025 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Fri, 24 Oct 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
समालखा। संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल पर 31 अक्तूबर को शुरू होने वाले वार्षिक समागम में प्रदेश व देशभर से सेवा दल के सदस्यों के साथ श्रद्धालुओं ने पहुंचना शुरू कर दिया है। श्रद्धालु और सेवा दल के सदस्य ट्रेनों और बसों के माध्यम से पहुंच रहे हैं। आध्यात्मिक स्थल के साथ लगते भोड़वाल माजरी रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव शुरू हो गया है। फिलहाल अप और डाउन में 34 एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव हो रहा है। वहीं 18 यात्री गाड़ियों का पहले से ही ठहराव तय है। इसके अलावा बस और अपने वाहनों से भी श्रद्धालु और सेवा दल के सदस्य आ रहे हैं।