फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Saints from Kurukshetra celebrated Holi by worshipping according to Sanatan tradition during Narmada Parikrama.

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र से गए संतों ने नर्मदा परिक्रमा के दौरान सनातन परंपरा से पूजन कर मनाया होली उत्सव

Fri, 06 Mar 2026 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Fri, 06 Mar 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Saints from Kurukshetra celebrated Holi by worshipping according to Sanatan tradition during Narmada Parikrama.
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी से 12 दिवसीय मां नर्मदा परिक्रमा के लिए गए संत महापुरुषों का होली के उत्सव पर नजारा देखने लायक था। अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि जिले से आए हुए संत महापुरुषों ने सनातन परंपरा का निर्वहन करते हुए पवित्र नर्मदा नदी के तट पर विधिवत होलिका अनुष्ठान का आठ दिवसीय पूजन समाप्त करने के उपरांत भव्य होली मनाई। यह होली उत्सव नर्मदा मैया की पावन उपस्थिति में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।
विज्ञापन

महंत ने बताया कि संतों ने शास्त्रीय विधि से पूजा-अर्चना की और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। नर्मदा नदी के तट पर उत्सव का विशेष महत्व है। नर्मदा के पावन तट पर संतों ने होली खेलते हुए इसे प्रेम और भाईचारे का प्रतीक बताया। ऐसा अवसर सनातन धर्म की जीवंत परंपराओं और नदियों के प्रति गहरी आस्था को दर्शाता है। इस अवसर पर महामंडलेश्वर विद्या गिरी, महामंडलेश्वर कमलेश गिरी, महंत सर्वेश्वरी गिरी, स्वामी सुरेश भारती, स्वामी लक्ष्य लखनपुरी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed