{"_id":"6196b45232fe4873a56e3bcf","slug":"sai-s-in-charge-kuldeep-wadaich-honored-by-the-union-sports-minister-by-giving-him-a-letter-of-appreciation-kurukshetra-news-knl900548173","type":"story","status":"publish","title_hn":"साई के प्रभारी कुलदीप वड़ैच को केंद्रीय खेल मंत्री ने प्रशंसा पत्र देकर किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साई के प्रभारी कुलदीप वड़ैच को केंद्रीय खेल मंत्री ने प्रशंसा पत्र देकर किया सम्मानित
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। साई प्रभारी कुलदीप सिंह वड़ैच को अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के साइकिलिंग खिलाड़ी तैयार करने पर केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने सम्मानित किया है। इस सम्मान समारोह का आयोजन भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) की तरफ से 17 नवंबर को नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में किया गया। इस प्रशंसा पत्र के साथ-साथ उनको 50 हजार रुपये की राशि भी इनाम के रूप में दी गई।
शाखा प्रभारी एवं साइकिलिंग कोच कुलदीप सिंह ने पिछले चार साल में पांच अंतरराष्ट्रीय और 11 से ज्यादा राष्ट्रीय साइकिलिंग खिलाड़ी तैयार किए हैं। देशभर में पिछले चार साल में सराहनीय कार्य करने वाले प्रशिक्षकों के नामों को लेकर एक चयन कमेटी का गठन किया गया था। इस चयन कमेटी ने सभी प्रशिक्षकों की कार्यक्षमता का बारीकी से आंकलन किया।
इस चयन कमेटी ने साई के प्रभारी कुलदीप सिंह वड़ैच का नाम कुरुक्षेत्र से चयनित किया। सोनीपत रीजन की कार्यकारी निदेशिका ललिता शर्मा ने इस उपलब्धि को लेकर प्रशिक्षक कुलदीप सिंह को शुभकामनाएं दी और कहा कि साई की तरफ से अपने-अपने क्षेत्र में अच्छा काम करने वाले प्रशिक्षकों और खिलाड़ियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया है। साई प्रभारी कुलदीप सिंह ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि भविष्य में भी कुरुक्षेत्र साई सेंटर से साइकिलिंग के ही नहीं सभी खेलों के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक मुकाम हासिल करें।