फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Sabotaged mattress factory set on fire

Kurukshetra News: तोड़फोड़ कर गद्दा फैक्टरी में लगाई आग

Wed, 03 May 2023 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Wed, 03 May 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
Sabotaged mattress factory set on fire
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिहोवा। राज्य मंत्री के आवास के नजदीक दो युवकों ने फोम (गद्दा बनाने वाली) फैक्टरी में तोड़फोड़ करके आग लगा दी। घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। दोनों युवक फैक्टरी में मशीनों की मरम्मत करने के लिए आए थे। युवकों ने चौकीदार के साथ भी मारपीट करके फैक्टरी के तीन ट्रकों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना मिलने पर फायर बिग्रेड की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
करीब डेढ़ महीने से दोनों युवक अपने साथियों के साथ फैक्टरी में काम रहे थे। ठेकेदार से पैसे न मिलने से दोनों युवकों में रोष पनप रहा था। दरअसल इस फैक्टरी को करीब डेढ़ महीना पहले पिहोवा के व्यापारी ने नोएडा के आनंद प्रकाश को बेच दिया था। नए फैक्टरी संचालक आनंद प्रकाश ने फैक्टरी की मशीनों की मरम्मत के लिए सोनीपत के एक ठेकेदार मोनू को ठेका दिया था। तभी से ठेकेदार मोनू के पांच लोग यहां मरम्मत का काम कर रहे थे।
विज्ञापन

सुबह करीब साढ़े 11 बजे दोनों युवक फैक्टरी में पहुंचे और चौकीदार के साथ मारपीट करके फोम में आग दी। इसके बाद दोनों ने फैक्टरी कार्यालय के शीशे तोड़ दिए और ट्रक में भी फोड़ कर दी। चौकीदार ने मामले की सूचना पुराने संचालक को दी। इस संचालक ने आनंद प्रकाश को कॉल करके घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद दोनों आरोपी युवक मौके से फरार हो गए। सदर थाना प्रबंधक जगदीश कुमार ने बताया पुलिस को फैक्टरी में आगजनी की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। शिकायत मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed