फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Rural will choose government, development will happen

ग्रामीण चुनेंगे सरकार, होगा विकास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
Rural will choose government, development will happen
कुरुक्षेत्र। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों के साथ-साथ कुरुक्षेत्र जिला के गांवों में भी अब ग्रामीण अपनी सरकार चुनेंगे। यह सरकार स्थानीय स्तर पर जनहित में कार्य करेगी तो विकास का पहिया भी दौड़ने लगेगा। लोकतंत्र के इस उत्सव में हर देशवासी को भागीदार बनना चाहिए। यह विचार जिला से चुने हुए जनप्रतिनिधियों ने शुक्रवार को पंचाय चुनाव की घोषणा के बाद व्यक्त किए। उनका कहना है कि हर मतदाता को मतदान करना चाहिए और अपनी समझ के साथ ही इस अधिकार का प्रयोग करें।
विज्ञापन

लोकतंत्र के उत्सव में करें भागीदारी : सैनी
सांसद नायब सिंह सैनी का कहना है कि पंचायती राज चुनाव लोकतंत्र उत्सव का अहम हिस्सा है। ऐसे उत्सव में हर किसी को भागीदारी निभानी चाहिए। प्रदेश सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को बढ़ावा देने को लेकर ग्राम पंचायत चुनाव कार्यक्रम जारी किए है। लोकतंत्र के इस उत्सव में न केवल गांव की सरकार चुनी जाएगी बल्कि विकास के नए मार्ग भी खुलेंगे। इस उत्सव में हर किसी की जिम्मेदारी है कि वह सही व जनहित की सोच के साथ मतदान में भाग लें। कभी किसी लालच में नहीं पड़ना चाहिए।
विज्ञापन

विकास के लिए करें मतदान : सुधा
थानेसर विधायक सुभाष सुधा का कहना है कि प्रदेश भर में पंचायती राज चुनाव कराए जा रहे हैं। सरकार की मंशा है कि हर गांव व क्षेत्र का विकास हो। लोकतंत्र का यह पर्व इसी विकास में भागीदारी का प्रतीक है। हर किसी को अपने गांव व क्षेत्र के विकास के लिए मतदान कर इस उत्सव को सफल बनाना चाहिए। सुधा ने कहा कि किंही कारणों के चलते चुनाव कुछ माह बाद हो रहा है, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि हर गांव व क्षेत्र के लोग सही प्रतिनिधि का चयन करेंगे और विजेता होने वाले प्रतिनिधि अपने क्षेत्र को विकसित करने का काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अटका गांवों का विकास : मेवा सिंह
लाडवा विधायक मेवा सिंह का कहना है कि पिछले 18 माह से पंचायत चुनाव लंबित थे। सरकार इतने समय तक चुनाव नहीं करवा पाई थी, जिसका खामियाजा गांव के लोगों ने भुगता है। इतने समय में गांव विकास में पिछड़ गए हैं, लेकिन अब पंचायत चुनाव कराए जा रहे हैं तो हम सभी की जिम्मेदारी बनती है कि बढ़चढ़ कर भाग लें। सही प्रत्याशी का चुनाव करना चाहिए तो मतदान भी सौ फीसदी होना चाहिए। अच्छा और सही चुनाव होगा तो विकास की उम्मीद भी बढ़ेगी। गांव के विकास की असल धुरी ग्राम पंचायत ही होती है।
विकास के लिए सही चुनाव करें : रामकरण
शाहाबाद के विधायक रामकरण काला का कहना है कि पंचायती राज चुनाव लोकतंत्र का बड़ा उत्सव है। इसकी खुशी अपने गांव व क्षेत्र के विकास के लिए सही चुनाव कर मनानी चाहिए। चुनाव में हर मतदाता मतदान करें तो आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रोत्साहित करें। ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की असल धुरी पंचायती राज व्यवस्था ही है और इसमें सही चुनाव कर हर मतदाता अपना योगदान दे सकता है। योग्य प्रतिनिधि चुने जाने से गांवों का पूरी तरह से विकास होगा और समस्याएं दूर होंगी।

हर व्यक्ति करे मतदान : संदीप सिंह
खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह का कहना है कि चुनाव लोकतंत्र का महापर्व है। उनका प्रयास रहेगा कि प्रत्येक व्यक्ति अपने मत का प्रयोग जरूर करे। इसके लिए वे लोगों के बीच जाकर उन्हें जागरूक भी करेंगे। पंचायत राष्ट्र की सबसे पहली और मजबूत कड़ी है। इनकी मजबूती देश की मजबूती है। इसके अलावा पार्टी की तरफ से जो भी ड्यूटी उन्हें दी जाएगी। उसे भी निभाएंगे और प्रयास रहेगा कि पंचायत चुनावों में भाजपा कार्यकर्ता जीत कर आएं। उन्होंने हर मतदाता से अपील की है कि मतदान अवश्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed