फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Run for Unity Marathon gives message of unity and brotherhood to villagers

Kurukshetra News: रन फॉर यूनिटी मैराथन से ग्रामीणों को दिया एकता व भाईचारे का संदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Run for Unity Marathon gives message of unity and brotherhood to villagers
कुरुक्षेत्र। एनएसएस का दयालपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजि
कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) कुरुक्षेत्र के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) विशेष शिविर के सातवें दिन स्वयंसेवकों ने दयालपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को अस्वस्थ खान-पान की आदतों से दूर रखते हुए संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा। स्वयंसेवकों ने गांव में ‘रन फॉर यूनिटी’ मैराथन का आयोजन कर ग्रामीणों के बीच एकता, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया।
विज्ञापन

स्वयंसेवकों ने विद्यार्थियों को अत्यधिक जंक फूड, तैलीय व मीठे खाद्य पदार्थों के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी। उन्हें फल, सब्जियां, दूध और पौष्टिक आहार को दैनिक जीवन में शामिल करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


जागरूकता अभियान के तहत विद्यालय परिसर और गांव में पंफलेट लगाए गए। इस अवसर पर गांव के सरपंच सुरेश पंचाल और विद्यालय के प्रधानाचार्य धर्मपाल को सहयोग के लिए प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेष शिविर का समापन एनआईटी सेनेट हॉल में हुआ। समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयंसेवकों को ‘एनएसएस स्टार वॉलंटियर ऑफ स्पेशल कैंप अवार्ड’ प्रदान किया गया। उन्हें प्रमाणपत्र के साथ स्मृति-चिह्न स्वरूप पौधे भेंट किए गए। सभी पोस्ट होल्डर्स को सराहा गया और प्रतिभागी स्वयंसेवकों को ‘सर्टिफिकेट ऑफ अप्रिसिएशन’ प्रदान किए गए।


समापन समारोह में प्रो. राजू पांडेय (कार्यवाहक निदेशक) और प्रो. दीक्षित गर्ग (एसोसिएट डीन, एलुमनाई अफेयर्स व अध्यक्ष, मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की गतिविधियां एनएसएस समन्वयक डॉ. धीरज कुमार शर्मा के नेतृत्व में और कार्यक्रम अधिकारियों डॉ. सिद्धार्थ हरिचंदन, डॉ. सुरेश, डॉ. वैभव अग्रवाल और डॉ. अमनदीप कौर के मार्गदर्शन में संपन्न हुईं। एनएसएस सचिव अभिषेक, आदर्श, देव और संतोष ने शिविर संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कुरुक्षेत्र। एनएसएस का दयालपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजि

कुरुक्षेत्र। एनएसएस का दयालपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजि

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed